फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Green Highway will be built along Yamuna from Delhi to Ambala: Deputy Chief Minister

यमुना के साथ दिल्ली से अंबाला तक बनेगा ग्रीन हाईवेः उप मुख्यमंत्री

Sat, 20 Aug 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Green Highway will be built along Yamuna from Delhi to Ambala: Deputy Chief Minister
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए। साथ में हैं सांसद रमेश कौशि - फोटो : Sonipat
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सड़कों की आधारभूत संरचना की मजबूती से देश-प्रदेश का तेजी से विकास होगा। उन्होंने सोनीपत में लोक निर्माण विभाग की करीब 87 करोड़ रुपये की लागत की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के सुधार व मजबूती के लिए 25-25 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इससे बेहतरीन सड़क सुविधा मिलेगी। उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित सड़क परियोजनाओं के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों का निर्माण इस प्रकार करवाया जा रहा है कि जिससे गांवों के साथ बेहतरीन कनेक्टिविटी (जुड़ाव) मिल सके। राई के विधायक मोहनलाल बड़ौली व गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की सूची दे दी है, जिन पर काम भी शुरू हो चुका है। अन्य विधायक भी अपने क्षेत्र की प्राथमिकता के आधार पर सूची बनाकर दें, ताकि उन पर भी काम शुरू करवाया जा सके।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सड़कों को लेकर उनकी सभी मांगों को पूरा किया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से यमुना के साथ अंबाला तक ग्रीन हाईवे का निर्माण किया जाएगा, जिससे प्रमुख हाईवे मार्ग पर यातायात कम होगा। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि 28 अगस्त को खरखौदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मारुति और सुजुकी प्लांट के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि 800 एकड़ में मारुति व 100 एकड़ में सुजुकी अपने प्लांट में इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करेगी। इससे देश के विकास के साथ एक्सपोर्ट मार्केट को भी बल मिलेगा। गन्नौर के बड़ी में भी रेल कोच फैक्टरी का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। गन्नौर में अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी को भी गति देने की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं जो ग्लोबल मार्केट से जुड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि सोनीपत का विकास गुरुग्राम से भी बढ़कर करवाने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। इस मौके पर राई के विधायक मोहनलाल बड़ौली, उपायुक्त ललित सिवाच सहित अन्य मौजूद रहे।

87 करोड़ की परियोजनाओं में 15 सड़कें और एक ब्रिज शामिल
उप मुख्यमंत्री ने करीब 87 करोड़ रुपये (8630.74 लाख) की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। जिनमें 15 सड़कें व एक हाई ब्रिज शामिल रहा। सड़कों में 11 का लोकार्पण और चार सड़कों सहित ब्रिज का शिलान्यास किया गया। इनमें सोनीपत की चार विधानसभाओं में 5582 लाख रुपये की लागत से तैयार सड़कों का लोकार्पण किया, जबकि 3048.74 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। साथ ही करीब 877.86 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले पुल का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed