{"_id":"6aab03a24cd1bd75c80c372e","slug":"grandmother-and-granddaughter-from-sisan-injured-in-kathua-bus-accident-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160688-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कठुआ में बस हादसे में सिसान के दादी-पोती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कठुआ में बस हादसे में सिसान के दादी-पोती घायल
विज्ञापन
फोटो: : जम्मू के कठुआ में हुए सड़क हादसे में सोनीपत डिपो की क्षतिग्रस्त हरियाणा रोडवेज की बस। स्
विज्ञापन
खरखौदा। दिल्ली से जम्मू-कश्मीर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस मंगलवार अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे जम्मू के कठुआ में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में सिसाना गांव निवासी परिवार की दादी और पोती समेत कई यात्री घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद दादी-पोती को छुट्टी दे दी गई।
सिसाना निवासी विनोद ने बताया कि उसके परिवार के सदस्य वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। उसके पिता महावीर, मां सरोज, पत्नी पूजा, बेटी रजनी और बेटा समीर मंगलवार को बहालगढ़ से दिल्ली-जम्मू जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बस में सवार हुए थे।
विनोद के अनुसार, कठुआ के पास सामने से आ रहे ट्रक चालक ने अचानक बस की ओर कट मार दिया। बस चालक ने टक्कर से बचाने के लिए बस मोड़ी और ब्रेक लगा दिए। इससे उसकी मां सरोज और बेटी रजनी घायल हो गईं। कई अन्य यात्रियों को भी चोट आई। उपचार के बाद परिवार घर लौट रहा है।