फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Grand Tricolor Yatra will be taken out on the eve of Independence Day

Sonipat News: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली जाएगी भव्य तिरंगा यात्रा

Sun, 04 Aug 2024 09:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 04 Aug 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Grand Tricolor Yatra will be taken out on the eve of Independence Day
फोटो 38- सोनीपत के अग्रसेन भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा नेता राजीव जैन। स्रोत : क
सोनीपत। स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों व आजादी के बाद देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए वीर गति को प्राप्त हुए सैनिकों के सम्मान में 14 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा नेता राजीव जैन ने रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन गुड़ मंडी, मौजीराम धर्मशाला व गोसाई वाली धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की सभा में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के स्वागत के लिए सामाजिक, व्यापारिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से संपर्क किया जा रहा है। तीन दर्जन से ज्यादा स्थानों पर पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने हनुमान नगर, वाल्मीकि मंदिर ककरोई रोड, कबीर भवन बस अड्डा, सरदारों वाली गली व सैनीपुरा धर्मशाला में बैठक की। इस दौरान जिला महामंत्री नवीन मंगला, डॉ. ओम प्रकाश अत्रे, पूर्व पार्षद अशोक जैन, पार्षद अधिवक्ता अतुल जैन, हरी सैनी, मुकेश सैनी, महेश लूथरा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed