फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Governments are not ready to stop cow slaughter: Avimukteshwarananda

गोहत्या रोकने के लिए सरकारें तैयार नहीं : अविमुक्तेश्वरानंद

Mon, 17 Mar 2025 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Governments are not ready to stop cow slaughter: Avimukteshwarananda
सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित ओलंपियन बजरंग पूनिया की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जगद्गुरु श
सोनीपत। जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि गोहत्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा और सरकारें सिर्फ दिखावटी प्रेम करती हैं। हर पार्टी गोरक्षा की बात करती है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि गोमांस का निर्यात बढ़ रहा है और हजारों गायों की हत्या हो रही है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि वह गोरक्षा के पक्ष में है या नहीं। वह रविवार शाम को मॉडल टाउन में कांग्रेस नेता एवं ओलंपियन पहलवान बजरंग पूनिया की तरफ से आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन

शंकराचार्य ने कहा कि सरकारें सवाल पूछने तक से डरती हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में 17 मार्च को उनकी सभा की अनुमति रद्द कर दी गई। सरकार ने कानून-व्यवस्था का हवाला दिया। शंकराचार्य का कहना था कि सच यह है कि सरकार हमें प्रश्न उठाने देना ही नहीं चाहती। जवाब देना तो दूर की बात है।
विज्ञापन

आईआईटी बाबा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी बाबा हो उसे यह बताना चाहिए कि उसने समाज और धर्म के लिए क्या किया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बातों से कुछ नहीं होगा। बाबाओं को लोक कल्याण के अपने प्रयास बताने होंगे। जब उनसे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की तरफ से कैंसर उपचार के लिए अस्पताल खोलने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह अच्छी पहल है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कम से कम अब यह स्वीकार हो गया कि फूंक मारने या पर्ची लिखने से बीमारियां नहीं जाती हैं। अस्पताल की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहत्या रुके बिना हिंदू राष्ट्र का कोई मतलब नहीं

शंकराचार्य ने हिंदू राष्ट्र की अवधारणा पर कहा कि अगर गोहत्या जारी रही, तो हिंदू राष्ट्र का क्या मतलब है। हिंदू गोरक्षक होता है। वह गोहत्या बर्दाश्त नहीं कर सकता। जब तक गोहत्या नहीं रुकेगी, तब तक हिंदू राष्ट्र की बात बेमानी है। शंकराचार्य ने आगे कहा कि कल दिनभर वह विभिन्न राजनीतिक दलों से मुलाकात करेंगे और पूछेंगे कि वह गोरक्षा के पक्ष में हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed