फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government working in the interest of farmers and traders: Barauli

किसानों-व्यापारियों के हित में काम कर रही सरकार : बड़ौली

Thu, 27 Nov 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 27 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Government working in the interest of farmers and traders: Barauli
खरखौदा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा है कि सशक्त नेतृत्व में हरियाणा में सुशासन, पारदर्शिता और विकास की नई मिसाल कायम हो रही हैं। यह विचार उन्होंने बुधवार को मार्केट कमेटी, खरखौदा के नवनियुक्त चेयरमैन के शपथ-ग्रहण समारोह के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने नवनियुक्त चेयरमैन आनंद दहिया को हार्दिक बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके कुशल नेतृत्व में मंडी नए आयाम छुएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार किसानों और व्यापारियों के हित में काम कर रही है और मंडियों में बेहतर प्रबंधन व तकनीकी सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि सरकार की कृषि नीतियों से किसानों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है। खाद और बीज की आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ फसलों की एमएसपी पर खरीद और समय पर भुगतान से किसानों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में जो समस्याएं किसानों को खाद, बीज व मार्केटिंग में आती थीं, वे अब नहीं हैं। इस दौरान विधायक पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन, बबीता दहिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed