फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government wants to keep youth illiterate: Arun Hooda

युवाओं को अनपढ़ रखना चाहती है सरकार : अरुण हुड्डा

Sun, 28 Aug 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Government wants to keep youth illiterate: Arun Hooda
गोहाना। सरकार सोची समझी रणनीति के तहत प्रदेश के युवाओं को अनपढ़ रखना चाहती है। आम आदमी पार्टी सरकार के मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। प्रदेश के 105 स्कूलों को बंद करना बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करना है। पार्टी प्रदेश के एक भी स्कूल को बंद नहीं होने देगी। यह बातें आप के युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष अरुण हुड्डा ने पदयात्रा को शुरू करने से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में बंद होने वाले 105 स्कूलों के खिलाफ शनिवार को स्कूल बचाओ शिक्षा बचाओ यात्रा की शुरुआत की है। गोहाना से 20 कार्यकर्ता चंडीगढ़ तक पदयात्रा कर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को स्कूल बैग देकर विरोध जताएंगे। युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष अरुण हुड्डा, महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष अनु कादियान, जोन संयोजक अश्विनी दुल्हेड़ा ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। पैदल यात्रा में गोहाना से नवीन गौड़, शिव कुमार रंगीला, राजेश सरोहा, कुलदीप पंघाल, मोहित अग्रवाल, नर सिंह, शशि सिद्धार्थ, सन्नी, राधेश्याम, सरोजबाला राठी, बिजेंद्र भारतीय, सन्नी आर्य, अंकित व उनकी टीम चंडीगढ़ तक पैदल यात्रा करेगी। यात्रा में इसराना, पानीपत, घरौंडा, करनाल, पिपली, अंबाला व चंडीगढ़ तक आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी जुड़ेंगे। अनु कादियान ने कहा कि आप के पदाधिकारियों ने प्रदेश के स्कूलों का दौरा किया है। स्कूलों की हालत खराब है। बच्चों के लिए कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि स्कूल बचाने के लिए सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed