फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government procurement of wheat will start from tomorrow in Farmana and Bhainswal Kalan.

Sonipat News: फरमाणा व भैंसवाल कलां में कल से होगी गेहूं की सरकारी खरीद

Tue, 16 Apr 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of wheat will start from tomorrow in Farmana and Bhainswal Kalan.
खरखौदा/गोहाना। गांव फरमाणा व भैंसवाल कलां खरीद केंद्र 18 अप्रैल से शुरू कर दिए जाएंगे। दोनों केंद्रों पर गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने पर किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

फरमाणा व भैंसवाल कलां खरीद केंद्र में गेहूं की सरकारी खरीद नहीं होने को लेकर किसान व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संघर्ष कर रहे थे। फरमाणा के किसानों का कहना था कि तीन दिन से उन्हें गुमराह किया जा रहा है, लेकिन अभी तक ना बारदाना पहुंचा है और ना गेहूं की खरीद की जा रही है। ऐसे में उन्होंने कड़ा फैसला लेने की चेतावनी दी थी। फरमाणा खरीद केंद्र में मंगलवार को किसानों की बैठक हुई। जिसमें पहुंचे जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विंशल सहरावत ने कहा कि मामले को लेकर उच्च अधिकारियों की बैठक चल रही है। जल्द इस पर फैसला आ जाएगा। मंगलवार शाम को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की तरफ से आदेश जारी करते हुए कहा गया कि फरमाणा खरीद केंद्र पर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) और भैंसवाल कलां खरीद केंद्र पर हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) की तरफ से गेहूं की खरीद की जाएगी। मोहाना साइलो नजदीक होने की वजह से सरकार ने खरीद शुरू न करने का निर्णय लिया था। ऐसे में किसानों को साइलो में गेहूं ले जाने में परेशानी हो रही थी। किसान व आप कार्यकर्ता दोनों केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed