फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government procurement of mustard from 15, preparations incomplete

Sonipat News: सरसों की सरकारी खरीद 15 से, तैयारियां अधूरी

Sun, 12 Mar 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of mustard from 15, preparations incomplete
फोटो 14- गोहाना की अनाज मंडी में सडक़ की मरम्मत करते ठेका कर्मी। संवाद
सोनीपत। अनाज मंडियों में 15 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू कर दी जाएगी। सरसों की खरीद के लिए सोनीपत व गोहाना मंडी को अधिकृत किया गया है। मंडियों में सरसों की आवक शुरू हो गई है। उसके बावजूद भी मंडियों में अभी तक सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। हालांकि अधिकारी खरीद शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पुख्ता करने का दावा कर रहे हैं। सरसों की खरीद हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति और विपणन संघ (हैफेड) की ओर से की जाएगी। केंद्र सरकार की तरफ से सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5450 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। सरसों उत्पादक किसानों को पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार 400 रुपये ज्यादा मिलेंगे। हैफेड ने इस बार 10 हजार मीट्रिक टन सरसों की खरीद का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में सरसों की आवक शुरू हो चुकी है। सरकारी खरीद में देरी होने के चलते किसानों को 5000 से 5200 रुपये प्रति क्विंटल भाव में अपनी फसल बेचनी पड़ रही है। अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंचने वाले किसानों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही। मंडियों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है, वहीं पेयजल को लेकर भी उचित प्रबंध नहीं हैं। हालांकि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की तरफ से यहां तीन वाटर कूलर लगवा रखे हैं, लेकिन उसमें सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। यह हाल सीजन शुरू होने से पहले है। ऐसे में सीजन शुरू होने के बाद किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। मंडी प्रशासन की ओर से हर बार खरीद सीजन शुरू होने से पहले सभी सुविधाएं मुहैया कराने का दावा किया जाता है, लेकिन खरीद सीजन शुरू होने के कई दिन बाद तक किसानों को असुविधा होती है। समय पर सफाई तक नहीं कराई जाती। जिससे मंडी परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े रहते हैं। कृषि विपणन बोर्ड की तरफ से मंडी में सड़कों पर बने गड्ढों को भरा गया है।
विज्ञापन

मंडी में होती है 13 लाख मीट्रिक टन अनाज की आवक

रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी का निर्माण वर्ष 2000 में हुआ था। मंडी के अंदर पेयजल का समुचित प्रबंध तक नहीं है। सोनीपत मंडी से करोड़ों रुपये हर वर्ष टैक्स के रूप में मार्केट कमेटी में जमा होते हैं। मार्केट कमेटी के अनुसार 13 लाख मीट्रिक टन अनाज की आवक सोनीपत मंडी से होती है। हर आढ़ती से सरसों की फसल पर एक फीसदी मार्केट फीस ली जाती है। गेहूं की फसल बिकने के बाद 4 फीसदी फीस ली जाती है। जिसमें 2 फीसदी मार्केट फीस व 2 फीसदी हरियाणा रूरल डेवलपमेंट फंड (एचआरडीएफ) के रूप में ली जाती है। अनाज मंडी में सुविधा न के बराबर है। आढ़ती हर सीजन में मंडियों की सुविधाओं की मांग करते रहते हैं। उसके बावजूद समस्या का समय पर समाधान नहीं हो पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना अनाज मंडी में की जा रही सर्विस रोड की मरम्मत

गोहाना। गोहाना की नई अनाज मंडी में खरीद सीजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। मंडी परिसर में सर्विस रोड की मरम्मत करवाई जा रही है। मंडी परिसर में सड़कों पर बने गड्ढों को भरा जा रहा है। जिससे मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मार्केट कमेटी व हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से अनाज मंडी में किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही उनके लिए शौचालय की सफाई व बैठने की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
सोनीपत अनाज मंडी में 15 मार्च तक सभी सुविधा उपलब्ध करा दी जाएंगी। वाटर कूलरों की मरम्मत करा दी जाएगी और तीन नए वाटर कूलर रखवाएं जाएंगे। इसके अलावा सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त करवा दी जाएगी।
जितेंद्र कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, सोनीपत।
गोहाना की नई अनाज मंडी में सीजन को देखते हुए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। सड़कों की मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है। मंडी में 15 मार्च से सरसों की आवक शुरू हो जाएगी।

दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना।



वर्जन

सोनीपत व गोहाना मंडी में सरसों की खरीद के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरकार ने 15 मार्च से सरसों खरीद करने के आदेश दिए है। दोनों मंडियों में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से 10 हजार मीट्रिक टन सरसों की खरीद करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।




उमाकांत शर्मा, डीएम, हैफेड, सोनीपत।

वर्जन



मंडियों में खरीद सीजन शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया जाएगा। सोनीपत मंडी में सड़कों की मरम्मत की जा चुकी है। गोहाना अनाज मंडी में सड़क मरम्मत का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

शशिभूषण, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed