फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Government is taking appropriate steps to promote organic food: Patel

जैविक खाद्य को बढ़ावा देने के लिए सरकार उठा रही उचित कदम : पटेल

Thu, 23 Dec 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Government is taking appropriate steps to promote organic food: Patel
सोनीपत। केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि निफ्टम उद्योग के लिए रीढ़ की हड्डी है। जैविक खाद्य को बढ़ावा देने के लिए सरकार उचित कदम उठा रही है। फिलहाल सरकार रिसर्च व डेवलपमेंट पर जोर दे रही है। सरकार आने वाली पीढ़ी को फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में आने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
विज्ञापन

वह बुधवार को राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमशीलता एवं प्रबंधन संस्थान (निफ्टम) कुंडली में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में भारतीय खानपान के प्रति रुचि बढ़ी है, लेकिन साथ ही उम्मीद की जाती है कि इसमें नई खोज या अनुसंधान होते रहें। निफ्टम इस काम को बखूबी निभा रहा है। कोई भी सब्जी, फल या अनाज जो शीघ्र खराब हो जाता हो, उसे लंबे समय तक कैसे ठीक रखा जाए, इस विषय में निफ्टम काम कर रहा है। लेकिन हमें चाहिए कि अनाज को या किसी भी प्रोडक्ट को कैसे अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए, इसके लिए हमें प्रोफेशनल्स की जरूरत है। इस दिशा में भी निफ्टम में काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि निफ्टम में राज्य के प्रत्येक खाद्य पदार्थ की टेस्टिंग की सुविधा है। इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री ने निफ्टम परिसर में पौधरोपण किया और संस्थान में खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित विभाग के स्टाफ सदस्यों के साथ बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि वह खाद्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र में यहां ट्रेनिंग लेने वाले विद्यार्थियों को अच्छे से शिक्षित कर उन्हें देश में अधिक से अधिक ज्ञान देकर भविष्य के लिए तैयार करें। इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी, लैब तथा संस्थान में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों से मुलाकात भी की। राज्य मंत्री ने सेंसरी लैब का उद्घाटन किया और आरटीई प्लांट, बेकरी प्लांट, एफ एंड वी प्रोसेसिंग प्लांट, मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट और मीट प्लांट का दौरा भी किया। इस मौके पर सांसद रमेश चंद्र कौशिक, कुलपति डॉ. चिंदी वसुदेवप्पा, नगर निगम पार्षद पुनीत राई, कुलदीप नांदल, मनिंद्र सन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डाटा एकत्रित करने के दिए निर्देश
केंद्रीय राज्य मंत्री पटेल ने निफ्टम के विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर कोल्ड चेन परियोजना व खाद्य वस्तुओं के पहलु में रिसर्च करने वाले संस्थानों का डाटा एकत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेमिनार का आयोजन कर ऐसे स्थानों व लोगों को आमंत्रित करें ताकि उनसे भी हमें कुछ नया सीखने को मिले। सेमिनार की रिपोर्ट बनाकर मंत्रालय को भेजें ताकि मंत्रालय को भी इस क्षेत्र में सुझाव मिल सके और कुछ नया करने के प्रति कार्य किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में जाकर करें जागरूक
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि निफ्टम संस्थान ने जो ग्राम अंगीकरण कार्यक्रम चलाया हुआ है। उन गांवों में जाकर किसानों को खाद्य वस्तुओं व अन्य पहलुओं पर आने वाली चुनौतियों का अध्ययन करें और उन्हें दूर करने के लिए कार्य करें। इसके अलावा गांवों में जाकर किसानों को भी जागरूक करें कि वे किस प्रकार अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed