फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Govardhan Maharaj's worship festival from 22nd

Sonipat News: गोवर्धन महाराज का पूजा महोत्सव 22 से

Fri, 17 Oct 2025 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Maharaj's worship festival from 22nd
फोटो 32: सोनीपत के श्री अग्रसेन धाम कुंडली में पत्रकारवार्ता करते पदा​धिकारी। स्रोत: पाठक
सोनीपत। श्री अग्रसेन धाम के उपाध्यक्ष अतुल सिंघल ने बताया कि श्री अग्रसेन धाम कुंडली में गोवर्धन पूजा की तैयारियां जोर-जोर से आरंभ हो गई हैं। इसके लिए 5100 किलो गाय के शुद्ध गोबर से 31 फीट बड़े गोवर्धन महाराज बनाए जा रहे हैं। गोवर्धन महाराज का पूजा महोत्सव 22 अक्तूबर को अन्नकूट के भंडारे से आरंभ होकर 28 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

अतुल सिंघल शुक्रवार को श्री अग्रसेन धाम कुंडली में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूजा महोत्सव में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शिरकत कर सकती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि यह धाम माता महालक्ष्मी वरदान सिद्ध पीठ कमल मंदिर के रूप में न केवल भारत में बल्कि विश्व में विख्यात होगा। यह भूमि भक्तों के तप व माता महालक्ष्मी वरदान के साथ सिद्ध स्थली है जो भक्त यहां पर श्रद्धा से आता है, उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दौरान संरक्षक वीरेंद्र बंसल, ट्रस्टी पवन गुप्ता, प्रमोद जिंदल, पवन अग्रवाल, संजय शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed