फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Got a target of 8 thousand acres for direct sowing of paddy

Sonipat News: धान की सीधी बिजाई के लिए 8 हजार एकड़ का लक्ष्य मिला

Tue, 09 May 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Got a target of 8 thousand acres for direct sowing of paddy
फोटो 38- रिंढ़ाणा गांव में किसानों को जागरूक करते कृषि अधिकारी। संवाद
गोहाना। धान की सीधी बिजाई के लिए सोमवार को कृषि विभाग ने रिंढाणा और बिलबिलान गांव में जागरूकता शिविर लगाया।
विज्ञापन

विभाग ने कृषि अधिकारियों को उपमंडल में 8 हजार एकड़ में धान की सीधी बिजाई का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए कृषि अधिकारी किसानों को जागरूक कर रहे हैं और योजना के बारे में जागरूक कर रहे हैं। योजना में किसानों को धान की सीधी बिजाई करने पर विभाग की तरफ से प्रति एकड़ चार हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
सहायक तकनीकी प्रबंधक कृष्ण खासा ने बताया कि किसान धान की रोपाई का पारंपरिक तरीका ही अपनाते हैं। जिसमें पानी की अधिक खपत होती है। सीधी बिजाई में कम सिंचाई की आवश्यकता होती है। सीधी बिजाई में 25 से 30 फीसदी पानी की कम खपत होती है और पैदावार भी लगभग बराबर होती है। सीधी बिजाई की मशीन की खरीद करने पर किसानों को 40 हजार रुपये तक सब्सिडी भी दी जा रही है। इसके लिए किसान विभाग की साइट पर 10 मई तक पंजीकरण करवा सकते हैं। इस दौरान खंड कृषि अधिकारी डॉ. राकेश श्योराण, एटीएम अंकेश, सुपरवाइजर दीपक, मोहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सीधी बिजाई के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए गांवों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। गोहाना उपमंडल को 8 हजार एकड़ में सीधी बिजाई कराने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए विभाग पूरा प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र मेहरा, उपमंडल कृषि अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed