फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Goods worth lakhs of rupees stolen from three places

Sonipat News: तीन जगहों से लाखों रुपये का सामान चोरी

Tue, 20 Aug 2024 09:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 20 Aug 2024 09:35 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs of rupees stolen from three places
सोनीपत। जिले के विभिन्न जगहों पर चोर घुसकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस ने दी। पुलिस ने अलग-अलगल मुकदमे दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। न्यू तारा नगर में किराये पर रह रही बिहार के छपरा जिले के गांव कोठैया निवासी पूजा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए कटरा गई थी। सोमवार को वापस लौटे तो घर के कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर छानबीन की तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी में रखी सोने की तीन जोड़ी कानों की बाली, झुमके, टाॅप्स, पांच जोड़ी चांदी की पाजेब, सोने का टीका, दो अंगूठी, तीन जोड़ी चुटकी, डिनर सेट, मिक्सी और दस हजार रुपये गायब थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। संवाद
विज्ञापन

परिवार सहित ससुराल गए ग्रामीण के घर में चोरी
सोनीपत। गांव भिगान निवासी महावीर ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल गांव भदाना गए थे। वापस आए तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर गए तो खिड़की उखड़ी हुई थी। कमरे में जाकर जांच की तो दो जोड़ी कानों की बाली, दो जोड़ी चांदी के हार, तागड़ी, दो जोड़ी पाजेब, और 500 रुपये की नोटों की माला, एलईडी टीवी और अन्य सामान गायब मिला। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। संवाद
विज्ञापन

प्लॉट में खड़ी बाइक चाेरी
सोनीपत। बहालगढ़ की इंद्रा काॅलोनी निवासी बादल ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गए थे। वापस आकर रात 9 बजे बाइक को घर के सामने खाली प्लाॅट में खड़ा कर दिया। सुबह उठे तो बाइक वहां पर नहीं मिली। बहालगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed