{"_id":"6639011de11d3f21b204a2ba","slug":"goods-loaded-in-pickup-stolen-after-drivers-death-in-road-accident-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117895-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सड़क हादसे में चालक की मौत के बाद पिकअप में लोड सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सड़क हादसे में चालक की मौत के बाद पिकअप में लोड सामान चोरी
Mon, 06 May 2024 09:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 06 May 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर गांव पाई के पास शुक्रवार रात हुई दुर्घटना में पिकअप चालक की मौत होने के बाद पिकअप में लोड सामान चोरी हो गया। पिकअप मालिक ने मामले की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
मूल रूप से राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव सैसवास फिलहाल फरीदाबाद निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि उनके पास एक पिकअप है। उनके चालक उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गांव गोविंदपुर मनीहार निवासी संदीप करनाल व कुरुक्षेत्र से दवाइयां व बैटरी पिकअप में लोड कर फरीदाबाद के लिए शुक्रवार को चले थे। रात को केएमपी एक्सप्रेस-वे पर उनकी पिकअप गाड़ी गांव पाई के पास बंद हो गई थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक वाहन ने उनके पिकअप को टक्कर मार दी थी जिससे घायल संदीप की मौत रोहतक पीजीआई में हो गई थी। सुभाष चंद्र का कहना है कि वह सूचना पाकर वह अस्पताल पहुंचे और पीजीआई रोहतक में संदीप के शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद वह अपने क्षतिग्रस्त हुए पिकअप को संभालने पहुंचे तो उसमें से आयुर्वेदिक व अन्य दवाओं की 20 पेटी, ओआरएस की 150 पेटी व 6 बैटरी चोरी हुई मिली। सुभाष ने मामले की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।