फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Goldie in poster making, Shikha was the first in speech

पोस्टर बनाओ में गोल्डी, भाषण में शिखा रहीं प्रथम

Mon, 23 May 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Goldie in poster making, Shikha was the first in speech
सोनीपत। कुंडली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति व तंबाकू के दुष्परिणाम विषय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में गोल्डी और भाषण प्रतियोगिता में शिखा ने बाजी मारी। स्कूल प्राचार्य शीला सहरावत ने विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्राचार्य शीला सहरावत ने बताया कि स्कूल में आयोजित इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास होता है। ऐसे आयोजनों में प्रतिभागिता करने वाले विद्यार्थी सामाजिक व्यवस्था को सुधारने में अच्छी भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बच्चों को नशा और तंबाकू जैसी बुराईयों से दूर रहने का संदेश दिया। इस दौरान आयोजित पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में गोल्डी ने प्रथम, आयुष ने द्वितीय व ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लिखो प्रतियोगिता में आकांक्षा ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय व वर्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में शिखा प्रथम, चंदा द्वितीय व सुमन तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान मुख्याध्यापिका मुकेश कुमारी, प्राध्यापक अतुल खट्टर व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed