{"_id":"7e65e9ccc12122c77a22f64cad49cb4c","slug":"gohana-sonipat-road-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई बस्ती के लोगों का हंगामा, किया गोहाना-पानीपत रोड जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई बस्ती के लोगों का हंगामा, किया गोहाना-पानीपत रोड जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना-खानपुर रोड स्थित नई बस्ती के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज के तारों के ऊपर से गुजर रहे घरेलू बिजली के तारों को काटने आए कर्मचारियों का बस्ती के लोगों ने जोरदार विरोध किया। बिजली निगम की कार्रवाई से नाराज लोगों ने गोहाना-खानपुर रोड जाम कर दिया और विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रकट किया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। बस्ती के लोगों ने करीब 30 मिनट तक गोहाना-खानपुर रोड को जाम रखा। इस दौरान जहां वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो कहीं ग्रामीणों ने कुछ वाहन चालकों के साथ हंगामा भी किया। इसके चलते बिजली निगम की टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
हंगामा कर रहे बस्ती निवासी संतोष, सनी, रीना, कौशल्या, दीपिका, कश्मीरी, सुरेश, सलीम, दीपक, अली, सुमित, धर्मपाल, सुनील और दिनेश आदि ने बताया कि उनके गांव में मुंडलाना फीडर से आपूर्ति आती है। ठीक तरह से आपूर्ति नहीं होने के चलते बस्ती के लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे परेशान होकर बस्ती के लोग गांव की आपूर्ति को शहर से जोड़ने की कई बार गुहार लगा चुके हैं। समस्या झेल रहे कुछ बस्ती के लोगों ने तो अपने कनेक्शन शहर से ले रखे हैं और इसका बिल भी भरते हैं। हालांकि इसके बावजूद भी कर्मचारी उनका कनेक्शन काट देते हैं। गुरुवार को फिर से बिजली कर्मचारी उनका कनेक्शन काटने गोहाना-खानपुर मोड पर पहुंचे। जिसे देख बस्ती के लोग भड़क उठे और सड़क जाम कर दी। यहां के लोगों का कहना है कि उनकी बस्ती की आपूर्ति शहर से जोड़ी जाए। इसके लिए अलग से खंभों और ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाए।
वाहन चालकों और बस्ती वासियों में हुई कहासुनी
बिजली की मांग को लेकर जिस समय बस्ती वासी जाम लगा सड़क पर खडे़ थे उसी समय वहां से गुजरने वाले वाहन चालक उनके बीच से निकलने की कोशिश करने लगे। जिन्हें ग्रामीणों ने निकलने नहीं दिया। इस दौरान इसी जद्दोजहद में बस्ती के लोगों और वाहन चालकों के बीच कहासुनी हो गई। इतना ही नहीं बस्ती वासी मारपीट पर भी उतारू हो गए थे, लेकिन कुछ महिलाओं ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
पुलिस की देखरेख में बिजली के तार काटने पर भड़के ग्रामीण
जाम लगा रहे ग्रामीणों को पुलिस ने आश्वासन देकर शांत करा जाम तो खुलवा दिया, लेकिन उसके बाद कर्मचारी सीढ़ी पर चढ़कर दोबारा से तार काटने लगे। बिजली की तारों को पुलिस की देखरेख में कटता देख बस्ती वासी भड़क उठे और उनका विरोध करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं महिलाओं ने हाथ में ईंटें तक उठा ली। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने बिजली कर्मचारियों को वापिस भेज दिया।
क्या कहते हैं बिजली अधिकारी
कनेक्शन काटने गए लाइनमैन ओमप्रकाश ने बताया कि नई बस्ती में मुंडलाना फीडर से बिजली आपूर्ति होती है, लेकिन कुछ ग्रामीण अवैध रूप से शहरी फीडर में कनेक्शन किए हैं और ग्रामीण फीडर का बिल भरते हैं। इतना ही नहीं कनेक्शन की तारों को 11 हजार वोल्टेज की तारों के ऊपर से गुजार रखा है। ऐसे में किसी भी समय कोई हादसा होने का भय रहता है। जिसकी वजह से यह कनेक्शन काटे जा रहे हैं।