फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   God descends to destroy sin

Sonipat News: पाप के नाश के लिए होता है परमात्मा का अवतरण

Mon, 17 Feb 2025 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
God descends to destroy sin
फोटो 21- सोनीपत के गन्नौर में शिव जयंती महोत्सव पर मुख्य वक्ता राजयोगिनी गीता दीदी श्रद्धालुओं
गन्नौर। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से रविवार को अनाजमंडी में शिव जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन कीर्तन भक्ति से ओतप्रोत गीतों के माध्यम से किया गया। समारोह में भीनमाल, राजस्थान से आईं मुख्य वक्ता राजयोगिनी गीता दीदी ने शिव बाबा के अवतरण और उनके दिव्य कार्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


राजयोगिनी गीता ने कहा कि परमात्मा का अवतरण पाप के नाश के लिए होता है। उन्होंने आध्यात्मिक शांति, प्रेम और मानवता के उत्थान का संदेश दिया। समारोह में विधायक गन्नौर देवेंद्र कादियान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि शिव जयंती केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आत्मिक जागरूकता का संदेश भी देती है। ब्रह्माकुमारी रामदेवी ने संस्थान के सेवा कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि यह संस्थान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आध्यात्मिक उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। श्रद्धालुओं ने सत्यम, शिवम, सुंदरम के संदेश को आत्मसात करने की प्रेरणा ली और शांति, प्रेम एवं सद्भाव का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed