{"_id":"6870113e7b758cc1fd0282da","slug":"giving-false-information-about-robbery-proved-costly-accused-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1001-139180-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: लूट की झूठी सूचना देना पड़ा भारी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: लूट की झूठी सूचना देना पड़ा भारी, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 11 Jul 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 19 । पुलिस की गिरफ्त में आरोपी भीम। स्रोत पुलिस
गन्नौर। थाना बड़ी पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले आरोपी भीम निवासी गांव घसौली को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। पुलिस ने बताया कि 9 जुलाई को भीम ने थाना बड़ी में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह खेतीबाड़ी करता है। 8-9 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे ट्यूबवेल चलाकर बाइक पर घर लौट रहा था तो रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोककर धमकाया और बाइक छीनकर रामनगर की तरफ भाग गए। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
जांच के दौरान पुलिस को भीम के बार-बार बयान बदलने पर शक हुआ। सख्ती से पूछने पर उसने कहा कि झूठी कहानी बनाई थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए ही यह शिकायत दी थी। थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।