{"_id":"61b8f2230a87cc57ad4c3477","slug":"gita-jayanti-celebrations-conclude-with-colorful-presentations-procession-taken-out-sonipat-news-rtk6327381149","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ गीता जयंती समारोह का समापन, निकाली शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ गीता जयंती समारोह का समापन, निकाली शोभा यात्रा
विज्ञापन
जागृति धाम से शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं विधायक निर्मल चौधरी। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष स्टेडियम में मंगलवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ जिलास्तरीय गीता जयंती समारोह का समापन हो गया। इससे पहले सुबह के समय शहर में शोभा यात्रा निकाली गई। सेक्टर-15 स्थित जागृति धाम से विधायक निर्मल चौधरी ने शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गीता के संदेश को अपने जीवन में अपनाकर हम सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। गीता का ज्ञान वर्तमान में भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना महाभारत काल में था।
इससे पहले विधायक निर्मल चौधरी ने गीता पालकी में स्थापित गीता की पूजा की। शोभा यात्रा में जीयो गीता परिवार, जागृति धाम, श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति व अन्य समितियों की 9 भव्य झांकियां एवं तीन बैंड शामिल थे। यह यात्रा जागृति धाम से शुरू होकर विवेकानंद चौक, दिल्ली रोड, मामा भांजा चौक, गीता भवन चौक, ककरोई चौक, तिरंगा चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम में संपन्न हुई। यहां एसडीएम शशि वसुंधरा ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। गीता की पालकी से गीता को मंच पर स्थापित किया गया। नगर शोभा यात्रा की झांकियों में गणेश, भगत सिंह, भारत मां, श्री कृष्ण, गीता पालकी आदि झांकियां शामिल थीं। यात्रा में संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त एनसीसी, स्काउट्स एवं गाइड के बच्चे भी शामिल रहे।
विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति की दिखाई झलक
सुभाष स्टेडियम में गन्नौर के एसडीएम सुरेंद्र दून ने हवन में आहुति दी व प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रात:कालीन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया। प्रात:कालीन सत्र पर स्कूली विद्यार्थियों ने हरियाणा, राजस्थान व अन्य राज्यों की संस्कृतियों की झलक बिखेरते शानदार प्रस्तुतियां दीं। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अनुबंधित नितिन पानीपत की सांस्कृतिक टीम ने प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
शिव तांडव ने किया सबको आकर्षित
सायंकालीन सत्र में समारोह के समापन पर एडीसी अशोक बंसल बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। सांस्कृतिक संध्या में गीता पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित चेतन जोशी ने दर्शकों को अनेक मधुर धुन सुनाईं। विभिन्न विद्यालयों की सांस्कृतिक टीमों की प्रस्तुतियां करवाई गईं, जिनमें शिव तांडव की शानदार प्रस्तुति ने सबको आकर्षित किया। हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखलाती प्रस्तुतियां भी दी गईं। मंच संचालन सुभाष सिसोदिया व पूनम ने किया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों, सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी प्रोमिला भारद्वाज, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी शर्मिला, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव, जिला परिषद के लेखाधिकारी दिलबाग सिंह नेहरा, उप-जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. ऋतु गिल, जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा, मोहन सिंह मनोचा, ऊषा भंडारी, अश्वनी चुघ, नरेंद्र भुटानी, सतपाल अहलावत, रविंद्र सरोहा, नीतू दहिया, विभा, प्रवीण जैन, सुमन, पूर्व प्राचार्य संतोष राठी, मोनिका शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।