फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Girls won silver and boys won bronze medals in the state-level Roll Ball competition.

Sonipat News: राज्यस्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता में लड़कियों ने रजत व लड़कों ने कांस्य पदक जीता

Tue, 23 Sep 2025 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Girls won silver and boys won bronze medals in the state-level Roll Ball competition.
फोटो 38: सोनीपत में आयोजित राज्य स्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते हरि - फोटो : samvad
सोनीपत। हरियाणा रोल बॉल एसोसिएशन की ओर से गांव खेवड़ा में अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए राज्यस्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने किया। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास करने वाला खिलाड़ी हर हाल में सफल होगा। खेल में हार-जीत होती रहती है, कभी भी खिलाड़ी व टीम को निराश नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान 18 जिलों से लड़कों की टीम और सात जिलों से लड़कियों ने टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सोनीपत के लड़कों की टीम कांस्य जीता। लड़कियों की टीम ने फाइनल मुकाबले में रजत पदक जीता। रोल बॉल एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के महासचिव रणबीर सिंह ने सभी टीमों को बधाई दी। इस दौरान सोनीपत के अंतरराष्ट्रीय मेडलिस्ट खिलाड़ी अंशिका व रैना को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि रोल बाॅल एसोसिएशन सोनीपत ने खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को तराशने के लिए उचित मंच दिया है, इस मंच से प्रदेश को अनेक खिलाड़ी मिलेंगे जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र छिक्कारा, पवन गर्ग प्रधान, रणबीर सिंह, मनीष नैन कोच, विपिन, प्रवीन वर्मा, मास्टर दिलबाग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed