फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Girls should use mobile phones wisely: Dr. Rita Sharma

मोबाइल का सोच-समझकर इस्तेमाल करें लड़कियां : डॉ. रीटा शर्मा

Sat, 31 Jan 2026 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 31 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Girls should use mobile phones wisely: Dr. Rita Sharma
गोहाना। लड़कियां मोबाइल का सोच-समझकर इस्तेमाल करें। इसकी सफेद रोशनी से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। भविष्य को ध्यान में रखकर खराब कंटेंट न देखें। यह बात मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की पत्नी डॉ. रीटा शर्मा ने कही।
विज्ञापन

वे शुक्रवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय में 44वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि पहुंची थी। यहां बेस्ट एथलीट का खिताब नैंसी ने जीता। डॉ. रीटा शर्मा ने कहा कि आज खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और मजबूत व्यक्तित्व बनाने का जरिया हैं।
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने पिछले 11 वर्षों में खेल नीति को मजबूत किया है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में देश के 7 पदकों में से 4 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। ओलंपिक 2024 में देश को मिले 8 पदकों में 5 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों के रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2014 से अब तक 16 हजार से अधिक खिलाड़ियों को 683 करोड़ रुपये नकद इनाम दिए गए हैं और 231 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी मिली है। इस मौके पर भाजपा महिला जिलाध्यक्ष रीना शर्मा, मंडलाध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल, कुलदीप कौशिक, अरुण बड़ौक, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी सांगवान, उप-प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार सहित स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।


प्रतियोगिता का परिणाम

- 100 मीटर रेस : नैंसी प्रथम, सिमरन द्वितीय और रौनक तृतीय।
- शॉटपुट : रितिका प्रथम, श्वेता द्वितीय और रौनक तृतीय।
- डिस्कस थ्रो : प्रिया प्रथम, नैंसी पुत्री जयराम द्वितीय और नैंसी पुत्री राजकुमार तृतीय।

- 200 मीटर रेस : नैंसी पुत्री जयराम प्रथम, रौनक द्वितीय और सिमरन तृतीय।

- जेवलिन थ्रो : श्वेता प्रथम, नितिका द्वितीय और नैंसी तृतीय।
- हाई जंप : नैंसी प्रथम, खुशी द्वितीय और सिमरन तृतीय।
- लॉन्ग जंप : रौनक प्रथम, नैंसी द्वितीय और सिमरन तृतीय।

- थ्री लेगड रेस : सोनी व सिमरन प्रथम, पायल व भूमि द्वितीय और मनीषा व नैंसी।
- स्लो साइकलिंग : नैंसी प्रथम, पावनी द्वितीय और प्रियंका तृतीय।

- 800 मीटर रेस : नैंसी प्रथम, रौनक द्वितीय और राम भतेरी तृतीय।

- मटका रेस : रितिका प्रथम, सोनी द्वितीय और मनीषा तृतीय।
- 400 मीटर रेस : नैंसी प्रथम, रौनक द्वितीय और राम भतेरी तृतीय।

- रिले रेस : नैंसी, रौनक, मंजू व निशा की टीम प्रथम, रामभतेरी, खुशी पुत्री अनिल, सोनी व खुशी की टीम द्वितीय व श्वेता, पायल, नितिका और भूमि की टीम तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed