फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Girls shine in Khelo India University Wrestling Competition

Sonipat News: खेलो इंडिया विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाकर चमकीं बेटियां

Sun, 30 Nov 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 30 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Girls shine in Khelo India University Wrestling Competition
फोटो :15: सोनीपत के ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़ा में दोनों पहलवानों का स्वागत करती प्रशिक्षक
सोनीपत। खेलो इंडिया विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में नैंसी और साक्षी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। राजस्थान के भरतपुर में आयोजित चैंपियनशिप में ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़ा में अभ्यास करने वाली पहलवान नैंसी ने रजत व साक्षी ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


प्रशिक्षक कुलबीर राणा ने बताया कि फरमाणा गांव की रहने वाली नैंसी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 53 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। वहीं झज्जर जिले के दादनपुर गांव की पहलवान साक्षी ने तकनीक के दम पर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। साक्षी इससे पहले पंजाब विश्वविद्यालय में आयोजित कुश्ती में स्वर्ण जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।
विज्ञापन

साक्षी के पिता सुरेश बेटी के लिए रोजाना गांव समचाना से दूध लेकर अखाड़े तक पहुंचते हैं। दोनों पहलवानों का अखाड़ा में पहुंचने पर प्रशिक्षक सीमा राणा ने स्वागत किया गया। दोनों पहलवानों को सीटीएम अनमोल चौधरी, जिला खेल अधिकारी मनोज यादव, द्रोणाचार्य अवाॅर्डी प्रशिक्षक राज सिंह छिक्कारा, अखाड़ा संचालक देवी सिंह, हिंद केसरी पहलवान युद्धवीर व प्रशिक्षक समीक्षा राणा ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed