फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Girl students spread the colors of Haryanvi culture in the cultural festival.

Sonipat News: सांस्कृतिक उत्सव में छात्राओं ने बिखेरे हरियाणवी संस्कृति के रंग

Wed, 05 Nov 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 05 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Girl students spread the colors of Haryanvi culture in the cultural festival.
फोटो 28- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में जिलास्तरीय सांस्कृतिक उ - फोटो : मां व दो बच्चों को गंवाने वाले ​भिखारीपुरवा निवासी घनश्याम​।
सोनीपत। मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को दो दिवसीय जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखेरी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त सुशील सारवान, एसीयूटी योगेश दिल्हौर, विजयपाल नैन, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परियोजना संयोजक सुजाता खत्री, भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज व पूर्व जिलाध्यक्ष जसवीर दोदवा ने शिरकत की।
विज्ञापन

जिला सांस्कृतिक समन्वयक एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रपति अवॉर्डी सुनीता ढुल ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य सुमन बाला शर्मा ने की व मंच संचालन सहायक जिला परियोजना संयोजक अत्तर सिंह, सतनारायण वशिष्ठ, सुमन, साक्षी ने किया।
विज्ञापन

जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के अंतिम दिन कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की चार श्रेणियों एकल नृत्य, समूह नृत्य, नाटक व रागनी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। जिलास्तरीय उत्सव में सोनीपत सहित गोहाना, गन्नौर, राई, मुरथल, कथूरा, मुंडलाना के खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में विजेता प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल की भूमिका पम्मी पंवार, जीतू, सरगम कपूर, शशिकांत, श्रीभगवान दीक्षित, सुरेश, धर्म, कीर्ति, उज्ज्वल, राजन, शैला, सरिता, मानवी ने निभाई। कार्यक्रम प्रभारी के रूप में प्राचार्य मनजीत, नवीन कुमारी, ऊषा देवी, सुखविंद्र, पवन, सुनीता मलिक सहित अंजू दहिया, रितुराज, योगिता, दर्शन कुमारी, कांता हुड्डा, सुमन, मीनाक्षी मौजूद रहीं।
बिजली गुल होने से रुके कार्यक्रम, जनरेटर खराब
सांस्कृतिक उत्सव के दौरान दोपहर 12 बजे अचानक बिजली चली गई। इससे कार्यक्रम बीच में ही रुक गया। विद्यालय में जनरेटर खराब स्थिति में होने के कारण विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थी अपनी प्रस्तुति देने का इंतजार करते रहे। इसके बाद 12:26 बजे बिजली आने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली। बिजली व्यवस्था सुचारू होने पर विद्यार्थियों ने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
यह रहा प्रतियोगिताओं का परिणाम
समूह लोक नृत्य : पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अटेरना द्वितीय, पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर बारोटा तृतीय रहा।
एकल लोक नृत्य : पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर बारोटा प्रथम, राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर ने द्वितीय, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा तृतीय रहा।
रागनी : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बुसाना प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय द्वितीय, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा तृतीय रहा।

नाटक : पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा प्रथम, राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर ने द्वितीय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना तृतीय रहा।

फोटो 28- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में जिलास्तरीय सांस्कृतिक उ

फोटो 28- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में जिलास्तरीय सांस्कृतिक उ- फोटो : मां व दो बच्चों को गंवाने वाले भिखारीपुरवा निवासी घनश्याम।

फोटो 28- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में जिलास्तरीय सांस्कृतिक उ

फोटो 28- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में जिलास्तरीय सांस्कृतिक उ- फोटो : मां व दो बच्चों को गंवाने वाले भिखारीपुरवा निवासी घनश्याम।

फोटो 28- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में जिलास्तरीय सांस्कृतिक उ

फोटो 28- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या विद्यालय में जिलास्तरीय सांस्कृतिक उ- फोटो : मां व दो बच्चों को गंवाने वाले भिखारीपुरवा निवासी घनश्याम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed