{"_id":"645e5b7b5a73ca161c0f0783","slug":"girl-student-hanged-herself-after-getting-compartment-in-12th-class-in-sonipat-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं में कंपार्टमेंट आई तो छात्रा ने फंदा लगा दी जान: पिता बोले- स्कूल में थी शिक्षकों की कमी, जिस कारण...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं में कंपार्टमेंट आई तो छात्रा ने फंदा लगा दी जान: पिता बोले- स्कूल में थी शिक्षकों की कमी, जिस कारण...
Fri, 12 May 2023 09:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 12 May 2023 09:00 PM IST
सार
हरियाणा के सोनीपत में गांव रसोई में कमरे के अंदर चुनरी से छात्रा का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। छात्रा बीसवां मील स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती थी।
विज्ञापन
छात्रा सानिया का फाइल फोटो। विलाप करते पिता को समझाते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के राई क्षेत्र में 12वीं कक्षा में एक विषय में कंपार्टमेंट आने से परेशान छात्रा ने अपने घर में कमरे के अंदर फंदा लगा लिया। परिजनों ने कमरे में बेटी को फंदे पर लटका देखा तो मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। छात्रा के पिता कहना है कि स्कूल में शिक्षकों की कमी थी। जिसके चलते बेहतर पढ़ाई नहीं होने के चलते बेटी दबाव में रहती थी। अब कम अंक आए तो उसने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
गांव रसोई निवासी मोहम्मद मोमीन ने बताया कि उनकी बेटी सानिया (18) बीसवां मील स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। उनकी बेटी ने कॉमर्स संकाय ले रखा था। शुक्रवार को उनकी बेटी का परीक्षा परिणाम जारी हुआ था। जिसमें उसे कंपार्टमेंट आई है।
विज्ञापन
उसे अंक भी काफी कम मिले। उसे करीब 45 फीसदी अंक आए हैं। जिससे उनकी बेटी ने मानसिक तनाव के चलते घर में कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया। वह घटना के समय बाहर गए थे। परिवार के सदस्य घर आए तो बेटी के फंदा लगाने का पता लगा। उनकी बेटी ने अपनी मां को कम अंक आने की जानकारी भी दी थी।
विज्ञापन
उन्होंने बेटी को फंदे पर लटका देख मामले से पुलिस को अवगत कराया। जिसके साथ ही कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाकर सुबूत जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिता ने कहा शिक्षकों की कमी के चलते दबाव में रहती थी बेटी
सानिया के पिता मोहम्मद मोमिन ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ाई में मेधावी थी। लेकिन राजकीय स्कूल में शिक्षकों की कमी थी। जिसके चलते वह बेहतर पढ़ाई नहीं कर पा रही थी। इस कारण वह मानसिक दबाव में रहती थी। अब अंक कम आने पर उसने यह कदम उठा लिया। उनकी बेटी को महज 45 फीसदी अंक मिले हैं। जिससे वह निराश थी। उसने अपनी मां को बताया था कि उसे कम अंक मिले हैं।
अकाउंटेंसी विषय में आई कंपार्टमेंट
छात्रा ने कॉमर्स संकाय ले रखा था। जिसमें उसे अंग्रेजी में 52 अंक, बिजनेस स्टडीज में 51, अकाउंटेंसी में 32, अर्थशास्त्र में 45, कंप्यूटर में 48 अंक मिले हैं।
तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर की थी सानिया
मोमिन ने बताया कि उनके पास तीन बच्चों में सानिया दूसरे नंबर की थी। उससे बड़े बेटे ने भी बीसवां मील के स्कूल से ही पढ़ाई की थी। अब सीबीएसई से मान्यता प्राप्त होने के बाद उसमें शिक्षकों की कमी हो गई थी। उन्होंने बताया कि माडल संस्कृति स्कूलों में जरूरतमंद परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी नहीं होनी चाहिए।
छात्रा के फंदा लगाने की जानकारी मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने कम अंक आने के चलते फंदा लगाने की बात कही है। मामले की जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली