फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Getting a stadium will help in grooming the players

Sonipat News: स्टेडियम मिलने से खिलाड़ियों को तरासने में मिलेगी मदद

Tue, 03 Mar 2026 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Getting a stadium will help in grooming the players
कुलदीप मलिक, कुश्ती कोच
सोनीपत। सोनीपत जिला शिक्षा के साथ-साथ खेलों के हब के रूप में जाना जाता है। यहां के हाॅकी, कुश्ती के कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है लेकिन उनके अभ्यास के लिए जिले में एक भी बेहतर स्टेडियम नहीं है। बजट में सरकार ने जिले के लिए स्टेडियम की घोषणा कर यहां के खिलाड़ियों में उत्साह का संचार कर दिया है। स्टेडियम की घोषणा पर खिलाड़ियों और कोच में सरकार का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन

खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में स्टेडियम का बहुत प्रभाव रहता है। कोई भी खिलाड़ी यदि स्टेडियम में जाता है तो वह कुछ न कुछ जरूर करता है। वहां अभ्यास करने वाले दूसरों से उसे प्रेरणा मिलती है जबकि वह खुद भी किसी के लिए प्रेरणा बन जाता है इसलिए खेलों के हब वाले इस जिले में एक बेहतर स्टेडियम आवश्यक था। -कुलदीप मलिक, भारतीय महिला कुश्ती टीम के पूर्व कोच।
विज्ञापन

सोनीपत से कई ओलंपियन निकले लेकिन यहां एक भी अच्छा स्टेडियम नहीं है। मुख्यमंत्री की घोषणा खेलों के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। सोनीपत में स्टेडियम की घोषणा खिलाड़ियों में उत्साह भरने वाला है। खिलाड़ियों के हितों को देखते हुए एक बेहतर स्टेडियम का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए। -प्रीतम सिवाच, द्रोणाचार्य अवॉर्डी, महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम होने से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। सोनीपत में एक बढि़या स्टेडियम की बहुत ही आवश्यकता थी। मुख्यमंत्री ने बजट में इसकी घोषणा कर खिलाड़ियों की सुविधा और खेलों को बढ़ावा देने का काम किया है। स्टेडियम का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए। -सुमित, हॉकी खिलाड़ी, कुराड़।

खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बहुत ही जरूरी होता है। वहां का माहौल उन्हें शारीरिक अभ्यास के लिए प्रेरित करता है। सोनीपत में बेहतर स्टेडियम के निर्माण से युवाओं में खेल के प्रति और रुझान बढ़ेगा। मुख्यमंत्री की यह घोषणा बहुत ही सराहनीय है। -दक्ष, नेशनल मेडलिस्ट, सेपकटेकरा

कुलदीप मलिक, कुश्ती कोच

कुलदीप मलिक, कुश्ती कोच

कुलदीप मलिक, कुश्ती कोच

कुलदीप मलिक, कुश्ती कोच

कुलदीप मलिक, कुश्ती कोच

कुलदीप मलिक, कुश्ती कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed