{"_id":"f4c17b8c1fd41ac8ddbe7856a839b84b","slug":"geeta-jayanti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस की तर्ज पर होगा गीता जयंती समारोह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस की तर्ज पर होगा गीता जयंती समारोह
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 11 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलास्तरीय गीता जयंती समारोह स्वतंत्रता एवं गणतंत्र दिवस समारोह की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर प्रशासनिक और गैर सरकारी संस्थाओं को जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं। यह जानकारी गुरुवार को उपायुक्त राजीव रतन ने गीता जयंती समारोह की तैयारियों के संबंध में आयोजित मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दी।
उपायुक्त ने कहा कि जिलास्तरीय गीता जयंती समारोह हिंदू शिक्षण संस्था के परिसर में आयोजित किया जा रहा है और आयोजन की सफलता के लिए प्रशासनिक व गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की कमेटी पहले ही गठित की जा चुकी है। 19 से 21 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के प्रथम दिन गीता पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी लगातार तीन दिनों तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी में गीता सार, सरस्वती धरोहर और विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। उपायुक्त ने कहा कि 20 दिसंबर को श्रीमद्भागवत गीता शीर्षक पर आधारित सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा। 21 दिसंबर को नगर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग भाग लेंगे। इसी दिन शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा तीनों दिन सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा विभिन्न कला विधाओं पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति और सरकार द्वारा क्रियान्वित की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। वीडियो कांफ्रेंस में अतिरिक्त उपायुक्त शिवप्रसाद शर्मा, एसडीएम निशांत यादव, जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी हुड्डा, डीआईपीआरओ संजीव सैनी, जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या ज्योति जुनेजा भी मौजूद थी।