{"_id":"6a0f5b4675c160c3ee0471e8","slug":"gazette-notification-of-mayor-and-councillors-issued-divisional-commissioner-requested-to-administer-oath-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154352-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मेयर और पार्षदों का गजट नोटिफिकेशन हुआ, शपथ दिलाने के लिए मंडल आयुक्त से किया आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मेयर और पार्षदों का गजट नोटिफिकेशन हुआ, शपथ दिलाने के लिए मंडल आयुक्त से किया आग्रह
Fri, 22 May 2026 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 22 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा चुनाव आयोग की ओर से नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर व 22 पार्षदों के गजट नोटिफिकेशन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। एक सप्ताह से गजट होने की प्रतीक्षा कर रहे नवनिर्वाचित मेयर व पार्षदों में खुशी है। उनके शपथ लेने पर वे पूर्ण मेयर और पार्षद बन जाएंगे।
शहर की नई सरकार का चुनाव 10 मई को हुआ था। मतगणना 13 मई को हुई थी। मतगणना के दौरान भाजपा के राजीव जैन ने मेयर पद का चुनाव जीता था। भाजपा के 17 पार्षदों व कांग्रेस के 5 पार्षदों की जीत दर्ज की थी।
वीरवार को चुनाव आयोग से गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद नगर निगम के आयुक्त हर्षित कुमार ने रोहतक मंडल आयुक्त को पत्र लिखकर नवनिर्वाचित मेयर व 22 पार्षदों को शपथ दिलाने के लिए समय निश्चित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
शहर की नई सरकार को विकास कार्य की बागडोर मिलने के बाद पहले से चल रहे कामों को रफ्तार दी जा सके। राजीव जैन ने बताया कि वह चुनाव जीतने के बाद से ही विकास कार्यों में रफ्तार तेज कराने के लिए लगातार निरीक्षण कर रहे है।
जिस तेजी से शहर की आबादी बढ़ रही है उसी हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना जरूरी है। शहर में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एक विस्तृत प्लान तैयार किया जाएगा। चुनाव के दौरान जनता से किए गए सभी वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 9 महीने में अधिक से अधिक काम करके लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश की थी और अब पांच वर्ष में इस भरोसे को और मजबूत किया जाएगा।