फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gaushalas will have to be made self-sufficient, start small scale industries: Dushyant Chautala

गोशालाओं को बनाना होगा आत्मनिर्भर, करें लघु उद्योगों की शुरुआत : दुष्यंत चौटाला

Thu, 17 Feb 2022 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gaushalas will have to be made self-sufficient, start small scale industries: Dushyant Chautala
गांव मुंडलाना की गोशाला के वार्षिकोत्सव में लोगों को संबोधित करते डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। ? - फोटो : Sonipat
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना होगा। इसके लिए गोशालाओं में लघु उद्योगों की स्थापना की जानी चाहिए, जिससे गोशाला की खुद की आमदनी हो सके। इस दिशा में सरकार गोशालाओं को आर्थिक मदद देगी। वह बुधवार को गांव मुंडलाना स्थित श्रीकृष्ण वासुदेव गोशाला के 14वें वार्षिकोत्सव पर बतौर मुख्यातिथि ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ करने के उपरांत आमजन को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने गोशाला में नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण कर बाबा रामकिशन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई एक व्यक्ति या संस्था से गोशाला का संचालन नहीं कर सकते। इसके लिए समाज का सहयोग जरूरी है। सबके सहयोग से ही गोशालाओं का सुचारु संचालन संभव है। इसके लिए उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह गोशालाओं के संचालन में सामर्थ्य अनुसार हरसंभव सहयोग दें। उन्होंने गौशालाओं के लिए दान देने वाले दानवीरों का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। उन्होंने हिसार व पिंजौर की गोशालाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि अब गोशालाओं को स्वयं की आय अर्जन की ओर आगे बढ़ाना होगा। हिसार के लाडवा की गोशाला साबुन व सर्फ बनाती है और गोमूत्र की पैकिंग भी कर बिक्री करती है। पिंजौर गोशाला में गोमूत्र व गोबर से पेंट बनाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह नया गांव में बायोगैस प्लांट की स्थापना का सफल प्रयोग कर चुके हैं, जिससे निर्मित गैस को पूरे गांव को आपूर्ति की जाती है। मात्र 30 रुपये मासिक में एक घर को गैस की आपूर्ति दी जाती है। गांव के हर घर में पाइपलाइन के सहारे गैस पहुंचाई गई। सुलर गांव में भी बायोगैस प्लांट स्थापित करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने प्रोत्साहन दिया कि मुंडलाना गोशाला में भी बायोगैस प्लांट लगवाएं। इस दिशा में यह गांव एक आदर्श गांव के रूप में स्थापित हो। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाए, जोकि हिसार व पिंजौर समेत अन्य गोशालाओं का अध्ययन कर लघु उद्योग की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग स्थापना के लिए पैसा वह देंगे। यहां गोवंश भी हैं और जमीन भी है। ऐसे में यहां संभावनाएं अपार हैं। उन्होंने गोशाला में शेड निर्माण की मांग को स्वीकार किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पेयजल की आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल स्थापित करवाया जाएगा। पशु अस्पताल की स्थापना की मांग पर उन्होंने कहा कि वह जांच कराएंगे, अगर नजदीक ही कोई पशु अस्पताल नहीं होगा तो इसकी स्थापना यहां करवाएंगे। इस दौरान जजपा के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, एचपीएससी के पूर्व चेयरमैन डॉ. केसी बांगड़, तेलूराम जोगी, भूपेंद्र मलिक, जिला प्रवक्ता जोनी लठवाल, पंडित प्रेमप्रकाश, सुमित राणा, गेशाला समिति के प्रधान जयभगवान नंबरदार, राजपाल निठारी, कुलदीप मलिक, डॉ. राममेहर राठी, एसडीएम आशीष वशिष्ठ,, डीएसपी सतीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed