फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   'Gau Mata' Honor Ceremony Held at Cow Shelter; Message of Service and Conservation Conveyed

Sonipat News: गौशाला में गौ माता सम्मान समारोह, सेवा व संरक्षण का दिया संदेश

Tue, 28 Apr 2026 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
'Gau Mata' Honor Ceremony Held at Cow Shelter; Message of Service and Conservation Conveyed
गोहाना। पानीपत रोड स्थित राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट की ओर से संचालित लावारिस पीड़ित गोमाता गोशाला में गोमाता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गो सेवा और संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य वक्ता ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दास सैनी ने कहा कि वेद शास्त्रों में गाय को लोक कल्याण और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक माना गया है। भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है और इसका उद्देश्य गौ रक्षा को मजबूत करना और गो हत्या को पूरी तरह बंद करने के लिए जन जागरण फैलाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गो माता केवल पशु नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, खेती, अर्थव्यवस्था और आस्था का केंद्र है। गो माता से मिलने वाला दूध, घी, गोबर और गोमूत्र ये सब खेती, दवाई, ईंधन और जैविक खाद में काम आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया ने की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को गो माता के प्रति सेवा और संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

इस मौके पर आजाद सिंह दांगी का मार्गदर्शन रहा। साथ ही ट्रस्ट के महासचिव भूपेंद्र ठेकेदार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. दीपक शर्मा, उधम सिंह और सुभाष शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed