फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Garbage every two steps; cleanliness completely ignored.

Sonipat News: हर दो कदम पर कूड़ा, सफाई को ढेंगा

Tue, 25 Aug 2026 06:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Aug 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Garbage every two steps; cleanliness completely ignored.
फोटो : सोनीपत में बारिश के बीच बहालगढ रोड किनारे पड़ा कूड़े का ढेर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था से हर वर्ग परेशान होने लगा है। बाजारों में हर दूसरे कदम पर फैला कूड़ा निस्तारित नहीं होने से बारिश के बाद सड़ने लगा है। नतीजतन बदबू उठने से अपेक्षाकृत ग्राहक नहीं आने से कारोबार भी प्रभावित होने लगा है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में 900 टन कूड़ा उठान में अभाव में पड़ा है। सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल 26 अगस्त तक बढ़ा दी है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव मांगेराम तिगरा, फायर विभाग यूनियन के महासचिव गुलशन भारद्वाज, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान देशराज नैन मंगलवार को धरना स्थल पर पहुंचे। मांगेराम तिगरा ने कहा कि 13 मई के द्विपक्षीय समझौते में मानी गई सभी मांगों को बिना किसी शर्त लागू कराने के लिए प्रदेश भर में हड़ताल की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल पर डटे रहेंगे।
विज्ञापन


वहीं गोहाना नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने अधिकारियों की ओर से कचरे का उठान करवाने के विरोध में शहर में जुलूस निकाला। कर्मचारियों ने सड़कों के किनारे लगे कूड़े के ढेर को बिखेर दिया। सोमवार को नप अधिकारियों ने कूड़े के बड़े ढेरों की ही उठान करवाया था। कर्मचारियों ने एजेंसी की एक गाड़ी में भरे कचरे को भी रोड पर फैला दिया। कर्मचारियों के जुलूस का नेतृत्व नगर पालिका कर्मचारी संघ के गोहाना इकाई प्रधान प्रेम कुमार ने किया। मंगलवार को भी अधिकारियों ने पुलिस बुलाई थी। पुलिस आने पर धरना पर बैठे सफाई कर्मचारी सड़क पर जुलूस निकालने के लिए निकल गए। इंसेट
विज्ञापन
विज्ञापन

सांपला रोड पर ठेका कर्मियों का किया विरोध

खरखौदा। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का विरोध मंगलवार को उस समय तेज हो गया, जब उन्होंने ठेका कर्मियों को भी कूड़ा उठाने से रोक दिया गया। सुबह करीब साढ़े दस बजे सफाई निरीक्षक कृष्ण कुमार की निगरानी में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले ठेकेदार के सफाई कर्मियों की मदद से सांपला रोड पर कूड़ा उठाने की कार्रवाई शुरू की गई थी। शहर में जगह-जगह फैले कूड़े से हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए यह कदम उठाया था। जैसे ही कूड़ा उठाने की इस कार्रवाई का हड़ताली कर्मचारियों को पता चला तो प्रधान मनबीर की अध्यक्षता में सफाई कर्मी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने ठेकेदार के सफाई कर्मियों को कूड़ा उठाने से इनकार करने को कहा और विरोध जताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान धरनारत सफाई कर्मियों ने कूड़ा उठाने की कार्रवाई को रुकवाते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। सफाई कर्मचारियों के विरोध के बाद सांपला रोड पर कूड़ा उठाने का काम बंद कर दिया गया। वहां विरोध व तनाव बढ़ता देख नगर पालिका के सफाई निरीक्षक कृष्ण कुमार वहां से निकल गए।

फोटो : सोनीपत में बारिश के बीच बहालगढ रोड किनारे पड़ा कूड़े का ढेर। संवाद

फोटो : सोनीपत में बारिश के बीच बहालगढ रोड किनारे पड़ा कूड़े का ढेर। संवाद

फोटो : सोनीपत में बारिश के बीच बहालगढ रोड किनारे पड़ा कूड़े का ढेर। संवाद

फोटो : सोनीपत में बारिश के बीच बहालगढ रोड किनारे पड़ा कूड़े का ढेर। संवाद

फोटो : सोनीपत में बारिश के बीच बहालगढ रोड किनारे पड़ा कूड़े का ढेर। संवाद

फोटो : सोनीपत में बारिश के बीच बहालगढ रोड किनारे पड़ा कूड़े का ढेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed