फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ganpati Festival: Somewhere there is Sankirtan and somewhere Bappa is bid farewell

गणपति महोत्सव : कहीं संकीर्तन तो कहीं बप्पा को किया विदा

Tue, 17 Sep 2024 06:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Sep 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Festival: Somewhere there is Sankirtan and somewhere Bappa is bid farewell
फोटो 49- सोनीपत के मोहल्ला खारी कुआं में गणपति महोत्सव के दौरान हवन करते श्रद्धालु। स्रोत : आयो
सोनीपत। मोहल्ला खारी कुआं में चल रहे गणपति महोत्सव में सोमवार को हवन व पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इससे पहले बैंड-बाजाें के साथ शहर में शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में सोनू वर्मा, सीमा वर्मा, खुश वर्मा, प्रदीप वर्मा, शालू गोयल, गौरव गोयल व पंडित अमित शौनक मौजूद रहे।
विज्ञापन

हंस वाहिनी महिला मंडल व श्री सिद्ध हनुमान मंदिर समिति, जीवन नगर के संयुक्त तत्वावधान में मंदिर परिसर में चल रहे द्वितीय गणेश महोत्सव में रसिक कैलाश चंद्र शास्त्री व केके आनंद ने संकीर्तन के माध्यम से मधुर भजन प्रस्तुत किए। गणपति बप्पा की आरती कर भोग लगाया गया।
विज्ञापन

युवा शक्ति सेवा समिति, रोहतक रोड की ओर से मिशन रोड पर चल रहे तृतीय गणपति महोत्सव में अमित अघौरी आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम में अश्वनी गोयल, अनुराग, राजकुमार, पंकज, रामनारायण, अनिल, मुकेश जैन, सोनू, सुरेश, राकेश व प्रेमराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गणपति शरणम् धर्मार्थ सोसायटी की ओर से सर्राफा एवं गंज बाजार में गणपति महोत्सव में गणपति बप्पा की आरती कर प्रसाद वितरित किया। प्रधान रवि पाटिल, महासचिव कैलाश, मनोहर गलवे उप प्रधान, रमेश सुतार व अमोल शिंदे मौजूद रहे।

गणपति ग्रुप की ओर से फैज बाजार में 7वें गणपति आगमन समारोह में एक शाम खाटू वाले के नाम संकीर्तन का आयोजन किया। संकीर्तन में गायक हमसर हयात निजामी ने अपने भजन से समा बांध दिया। गणपति बप्पा की महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया। आयोजक विपिन नंदा, श्याम सुंदर, दीपक चौहान, चिंटू कक्क्ड़, नितिन चावला, मनीष शर्मा व अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed