{"_id":"6aecef99a87ebfa1660c1a9e","slug":"gannaur-will-be-illuminated-with-strings-of-lights-for-diwali-rs-960-lakh-will-be-spent-across-the-citys-streets-and-markets-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163518-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दिवाली पर लड़ियों से जगमगाएगा गन्नौर, शहर की सड़कों और बाजारों में खर्च होंगे 9.60 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दिवाली पर लड़ियों से जगमगाएगा गन्नौर, शहर की सड़कों और बाजारों में खर्च होंगे 9.60 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। दिवाली के त्योहार पर शहर को रोशनी से सजाने के लिए नगरपालिका ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और मार्गों पर तिरंगा लाइटों की लड़ियां लगाई जा रही हैं। इस बार नगरपालिका की ओर से इस कार्य पर करीब 9.60 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। रोशनी की व्यवस्था से बाजारों में त्योहार की रौनक बढ़ेगी और शाम के समय शहर के प्रमुख मार्ग जगमगाते नजर आएंगे।
नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने बताया कि इस बार देवीलाल चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग, श्रीराम मार्केट, रेलवे स्टेशन से मॉडल संस्कृति स्कूल तक नगरपालिका रोड, गन्नौर मार्केट, पांची रोड, गढ़ी झंझारा रोड और खेड़ी रोड पर तिरंगा लड़ियां लगाई जा रही हैं। इसके अलावा वार्ड-9 के पार्षद हरविंदर त्यागी के अनुरोध पर गन्नौर गांव मार्केट को भी योजना में शामिल किया गया है। इससे शहर के साथ गांव की मुख्य मार्केट में भी दिवाली पर रोशनी की व्यवस्था रहेगी।
तीन साल से बढ़ रहा रोशनी का दायरा
नपा चेयरमैन अरुण त्यागी ने बताया कि शहर में लाइटें लगाने की शुरुआत वर्ष 2022 में की गई थी। उस समय जीटी रोड से देवीलाल चौक, बीएसटी रोड और रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) पर लाइटें लगाई गई थीं। इसके बाद वर्ष 2023 में योजना का विस्तार करते हुए मेन मार्केट को भी इसमें शामिल किया गया।
विज्ञापन
जीटी रोड पर इस बार नहीं लगेंगी लड़ियां
नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि जीटी रोड पर फिलहाल विकास कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू होने के कारण इस बार वहां लड़ियां नहीं लगाई जा रही हैं। बेगा रोड सहित योजना से छूटे अन्य क्षेत्रों को आगामी समय में शामिल किया जाएगा।