फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gannaur-Shahpur via Khubdu road turned into potholes, villagers expressed anger

Sonipat News: गन्नौर-शाहपुर वाया खुबडू मार्ग गड्ढों में तब्दील, ग्रामीणों ने जताया रोष

Sun, 02 Jun 2024 04:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 02 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Gannaur-Shahpur via Khubdu road turned into potholes, villagers expressed anger
फोटो 02 - गन्नौर-शाहपुर वाया खुबडू रोड पर बने गड्ढे में भरा दूषित पानी। संवाद
गन्नौर। गन्नौर से शाहपुर वाया खुबडू जाने वाली सड़क धीरे-धीरे गड्ढों में तब्दील हो रही है। तारकोल और रोड़ी उखड़ने से सड़क पर छोटे-बड़े कई गड्ढे हो गए हैं। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर हिचकोले खाने को विवश हैं। ग्रामीणों ने खस्ताहाल सड़क को लेकर रोष जताते हुए जल्द समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव गुमड़ निवासी वीरेंद्र पहल, अमित, विकास, रविंद्र और सुरेंद्र आदि ने बताया कि गन्नौर शहर को खुबडू वाया शाहपुर एनएच 71ए जीटी रोड से जोड़ने वाली सड़क का जीर्णोद्धार कई वर्षों से नहीं हुआ है। पिछले कई वर्षों में सड़क कई जगह से उखड़ चुकी है। क्षेत्र के लोग सड़क के पुनर्निर्माण की बाट जोह रहे हैं। टूटी सड़क के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क की हालत इतनी बदतर है कि इसकी हालत को देख कोई भी हरियाणा के विकास मॉडल का अनुमान लगा सकता है। सड़क पर बड़े गड्ढे बने हैं कि कई बार दोपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। गड्ढों में दूषित पानी भरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि गन्नौर से खुबडू झाल तक 15-20 मिनट का रास्ता है, लेकिन खस्ताहाल सड़क के कारण वाहन चालकों को 30 से 40 मिनट लग रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़कों का विकास केवल कागजों में होता दिखाई दे रहा है। सड़क की बदहाली को लेकर लोगों में सरकार व प्रशासन के प्रति रोष है। उन्हाेंने मांग की है कि इस सड़क का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण करवाया जाए।

वर्जन -
लोक निर्माण विभाग ने सड़क के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। फिलहाल आचार संहिता के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सकता। आचार संहिता हटते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उम्मीद है कि 15-20 दिन में कार्य शुरू हो जाए।-नवनीत, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed