फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   gangster,Raju basuadi,in police rimand

राजू बसौदी उगलने लगा गुर्गों के राज, ठिकानों पर दबिश देने पहुंची एसटीएफ

Tue, 18 Feb 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
gangster,Raju basuadi,in police rimand
राजू बसौदी। - फोटो : Sonipat
कुख्यात राजू बसौदी की गिरफ्तारी के बाद से एसटीएफ के साथ ही अन्य प्रदेशों व जिलों की टीम भी पूछताछ कर रही है, जिसके बाद राजू बसौदी ने अपने गुर्गों के बारे में राज उगलने शुरू कर दिए हैं। जिस पर पुलिस की टीमों ने उनके ठिकानों पर दबिश दी। हालांकि गुर्गे इससे पहले ही वहां से निकल गए। एसटीएफ को उसके गुर्गों के जगह बदलने के बारे में सुराग मिल रहे हैं। इतना ही नहीं गैंग के सदस्य मोबाइल का प्रयोग भी नहीं कर रहे। जिस पर पुलिस ने हरियाणा के साथ ही यूपी, एमपी व हिमाचल प्रदेश में भी विशेष टीमों को सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि एसटीएफ ने कुख्यात राजू बसौदी को थाईलैंड से आते ही दिल्ली एयरपोर्ट से काबू कर लिया था। राजू पर हत्या, हत्या के प्रयास व लूट समेत 30 केस दर्ज हैं। राजू बसौदी की गिरफ्तारी के बाद विभिन्न प्रदेशों व जिलों की टीम राजू से पूछताछ में जुटी है। बसौदी ने भी अपने गुर्गों के राज उगलने शुरू कर दिए हैं। जिसके बाद टीमों ने उनके ठिकानों पर दबिश दी है, लेकिन उसके गुर्गे वहां नहीं मिले हैं। पता चला कि राजू के पकड़े जाने का पता लगते ही उसके गुर्गे भी ठिकाने बदलकर भूमिगत हो गए हैं। एसटीएफ ने अब उनके गुर्गों के बारे में सुराग जुटाने शुरू कर दिए हैं। इसके लिए आसपास के प्रदेशों में विशेष टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि राजू बसौदी के गुर्गे फिलहाल आपस में बातचीत तक करने से परहेज कर रहे हैं। विशेष रूप से हरियाणा व दिल्ली में गुर्गों के जिन ठिकानों का पता लगा था वह वहां से निकल चुके हैं। उनके उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्यप्रदेश, राजस्थान व हिमाचल प्रदेश में जाकर ठिकाना तलाशने के बारे में सुराग मिल रहे हैं। जिससे एसटीएफ ने वहां के राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया है। वहां की टीम भी अलर्ट हो गई है। पुलिस ने अपने गुप्तचरों को सतर्क कर दिया है। जिससे बाहर से वहां पहुंचने वालों पर विशेष नजर रखे जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू बसौदी से पूछताछ के साथ ही उसके गुर्गों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अन्य जिलों व प्रदेशों की पुलिस की मदद से भी उनकी गतिविधियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अन्य प्रदेशों व जिलों की पुलिस टीम का सहयोग लेकर सभी आरोपियों का पता लगाकर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
- सतीश देशवाल, प्रभारी, एसटीएफ सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed