फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   gangester, remand, police

गैंगस्टर रामकरण का रिमांड तीन दिन बढ़वाया, अमित उर्फ मीता को भेजा जेल

Tue, 06 Apr 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
gangester, remand, police
सोनीपत। गैंगस्टर रामकरण बैंयापुर को रिमांड पूरा होने के बाद कोर्ट में पेश कर पुलिस ने उसका रिमांड तीन दिन और बढ़वा लिया गया है। वहीं उसके शार्प शूटर अमित उर्फ मीता को दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस अभी रामकरण से उसके गैंग के सदस्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है। उसके तार उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब तक जुड़े हैं। उसके साथियों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। रामकरण और अमित उर्फ मीता की कोर्ट में पेशी के दौरान न्यायालय परिसर पुलिस छावनी बना रहा।
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा पर गार्द में तैनात सिपाही महेश से जानलेवा हमला करवाने व उसके बाद गांव बरोणा में अजय के पिता कृष्णचंद की हत्या कराने के आरोपी गैंगस्टर रामकरण बैंयापुर से सीआईए की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। वह कई बार अपने बयान बदल रहा है। सोमवार को पांच दिन का रिमांड पूरा होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया था। जहां उसका रिमांड तीन दिन तक बढ़वाया गया है। उसके साथी शार्प शूटर को रिमांड पूरा होने के बाद जेल भेज दिया गया। उनको सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। इनकी पेशी से पहले रविवार को दो डीएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने इनसे घंटों तक पूछताछ की थी। अधिकारियों ने पेशी के दौरान इनकी सुरक्षा व्यवस्था पर भी विचार किया था। कई अन्य गैंग से इनका टकराव होने के चलते पुलिस सुरक्षा को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन

रामकरण को अवैध हथियार और कारतूस उपलब्ध कराने वाला माफिया, बुलेट प्रूफ जैकेट देने वाला शातिर और गाड़ी को बुलेट प्रूफ बनाने व बनवाने वाले अभी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। कृष्णचंद की बरोणा गांव में हत्या करने वाले आरोपी भी फरार हैं। इसके चलते अभी रामकरण से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में बातचीत के बाद 15 दिन में दोबारा मिलना था
रामकरण ने पुलिस को बताया है कि वारदात के बाद वह दिल्ली के दरियापुर गांव में मिले थे। वहां पर उन्होंने अलग-अलग छिपने का षड्यंत्र बनाया। सभी को 15 दिन बाद दोबारा से मिलना था, लेकिन उससे पहले ही रामकरण को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब मामले में मोनू लल्हेड़ी, मनीष व अन्य की तलाश को दबिश दे रही है।

वर्जन
रामकरण से पूछताछ के लिए उसका रिमांड तीन दिन बढ़वाया गया है। उसके गैंग के अन्य सदस्यों व उसके साथियों के बारे में जानकारी मिली है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed