फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Furniture businessman and his employee died due to electric shock

Sonipat News: करंट लगने से फर्नीचर कारोबारी और कारिंदे की मौत

Sun, 10 Aug 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 10 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Furniture businessman and his employee died due to electric shock
फोटो :16: नरेंद्र कुमार गुप्ता। फाइल फोटो
सोनीपत। मिशन चौक पर फर्नीचर व बर्तन कारोबारी और उनके कारिंदे की करंट लगने से मौत हो गई जबकि कारोबारी के बेटे और दूसरे कर्मचारी को करंट का झटका लगा है।
विज्ञापन


मिशन चौक निवासी नरेंद्र कुमार गुप्ता (61) घर के पास ही गुप्ता फर्नीचर व बर्तन भंडार के नाम से दुकान चलाते थे। उनकी दुकान पर उत्तर प्रदेश के जिला बरेली हाल पत्थर वाली गली, आर्य नगर निवासी शुभम (20) और रोहित काम करते थे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण नरेंद्र कुमार गुप्ता की दुकान में भी पानी घुस गया था। बारिश रुकने के बाद दोपहर ढाई बजे वह बेटे दीपांशु के साथ दुकान पर पहुंचे। नरेंद्र ने छत पर पानी भरा होने का अंदेशा जताते हुए कारिंदे शुभम को छत पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम जब 20-25 मिनट तक नहीं लौटे तो नरेंद्र कुमार ने दूसरे कारिंदे रोहित को उन्हें देखने के लिए भेजा। रोहित ने सीढ़ी पर शुभम को बेसुध पड़ा देखकर नरेंद्र गुप्ता को बताया। नरेंद्र ने देखा कि शुभम को करंट लगा है। डंडे से वह शुभम को हटाने लगे तो करंट की चपेट में आ गए। उनके बेटे दीपांशु औ कर्मचारी रोहित ने उन्हें बचाने की कोशिश की मगर करंट का झटका लगाने से दोनों दूर जा गिरे। रोहित भी थोड़ा झुलस गए।
दोनों ने आसपास के लोगों को अवगत कराया और बिजली सप्लाई को बंद करवाया। इसके बाद वह नरेंद्र और शुभम को लेक निजी अस्पताल गए जहां से उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरे अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
-----------
मेयर और जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारी पहुंचे

घटना की की सूचना के बाद मेयर राजीव जैन और जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंगला भी मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। सिंगला ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की जाएगी।


वर्जन
करंट लगने से दुकानदार और कारिंदे की मौत हो गई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। -इंस्पेक्टर अरुण कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।

फोटो :16: नरेंद्र कुमार गुप्ता। फाइल फोटो

फोटो :16: नरेंद्र कुमार गुप्ता। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed