{"_id":"678fb5d5de355623c5077cf9","slug":"funeral-of-military-soldier-deepak-with-state-honors-in-gohana-sonipat-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने दी मुखाग्नि: गोहाना में राजकीय सम्मान के साथ सैन्य जवान दीपक का अंतिम संस्कार, पत्नी गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने दी मुखाग्नि: गोहाना में राजकीय सम्मान के साथ सैन्य जवान दीपक का अंतिम संस्कार, पत्नी गर्भवती
Tue, 21 Jan 2025 08:27 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 21 Jan 2025 08:27 PM IST
सार
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सोनीपत के गोहाना निवासी सेना के जवान दीपक राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दीपक के पिता ने बेटे की चिता को मुखाग्नि दी। दीपक की पत्नी गर्भवती है। गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
गोहाना में सेना के जवान दीपक का अंतिम संस्कार।
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर में दो दिन पहले सड़क हादसे जान गंवाने वाले सोनीपत के गोहाना निवासी सेना के जवान का मंगलवार को उनके पैतृक गांव कासंडा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान दीपक की राजस्थान के बीकानेर में रविवार को हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव कासंडा में लाया गया। दीपक को उनके पिता ने मुखाग्नि दी। सेना की तरफ से नायब सूबेदार अमित सिंह सहित अन्य ने सलामी दी।
गोहाना के गांव कासंडा निवासी दीपक (26) की वर्ष 2018 में 24 फील्ड रेजिमेंट में लिपिक के रूप में नियुक्ति हुई थी। वह रविवार को महाराष्ट्र के नासिक में नियुक्ति के लिए जा रहे थे। वह जब राजस्थान के बीकानेर में राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर पहुंचे तो उनकी कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दीपक की मौत हो गई। मौजूदा समय में दीपक की बीकानेर में मिलिट्री कैंप में ड्यूटी थी। जवान की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
तीन साल पहले हुई थी शादी, पत्नी गर्भवती
दीपक की तीन साल पहले शादी हुई थी। दीपक का एक साल का बेटा है। उनकी पत्नी गर्भवती है। दीपक के पिता दलबीर ने बताया कि परिवार में सिर्फ दीपक ही सरकारी नौकरी पर थे। दीपक की मौत होने से सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं।