फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   From the new year, the timing of the Unchahar Express will be changed by 13 minutes, and the Shan-e-Punjab Express will remain cancelled today.

Sonipat News: नए साल से ऊंचाहार एक्सप्रेस के समय में 13 मिनट का होगा बदलाव, आज रद्द रहेगी शान-ए-पंजाब

Wed, 31 Dec 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 31 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
From the new year, the timing of the Unchahar Express will be changed by 13 minutes, and the Shan-e-Punjab Express will remain cancelled today.
सोनीपत। चंडीगढ़ से सोनीपत के रास्ते प्रयागराज जाने वाली 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस की समय सारणी में बदलाव किया गया है। नए साल 1 जनवरी 2026 से ऊंचाहार एक्सप्रेस 13 मिनट पहले सोनीपत स्टेशन पर पहुंचेंगी। 31 दिसंबर को नई दिल्ली-अमृतसर अप डाउन रूट पर चलने वाली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।
विज्ञापन

कोहरे व पंजाब, गाजियाबाद में इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते मंगलवार को दर्जनभर एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन देरी से हुआ।उत्तर रेलवे ने 1 जनवरी 2026 से विभिन्न रूटों पर चलने वाली करीब 40 एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव किया है।
विज्ञापन

सूची में दिल्ली-अंबाला सहित, रोहतक-जींद, उत्तरप्रदेश व उत्तराखंड की एक्सप्रेस ट्रेनों को शामिल किया गया है। अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस नववर्ष से 13 मिनट पहले सोनीपत स्टेशन पर पहुंचेगी। फिलहाल ऊंचाहार एक्सप्रेस का सोनीपत स्टेशन शाम 7:44 बजे ठहराव निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन यह ट्रेन शाम 7:31 बजे सोनीपत पहुंचेगी। वहीं गन्नौर स्टेशन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस का शाम 7:29 के बजाय 7:18 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है।
अपलाइन की प्रभावित ट्रेनें
दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 9:51 घंटे, कालका शताब्दी एक्सप्रेस 7:16 घंटे, शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 7:51 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 6:48 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 4:38 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 4:51 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 3:36 घंटे, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 3:18 घंटे, दादर एक्सप्रेस 2:25 घंटे, जम्मू मेल 1:41 घंटे, जम्मूतवी एक्सप्रेस 3:53 घंटे, 64465 सवारी गाड़ी 2:46 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 1:14 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।

डाउनलाइन की प्रभावित ट्रेनें
अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 3:41 घंटे, हिमाचल एक्सप्रेस 4:01 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 2:19 घंटे, नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 3:33 घंटे, जम्मूमेल 2:36 घंटे, दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2:18 घंटे, 64452 सवारी गाड़ी 2:34 घंटे, 64464 सवारी गाड़ी 1:35 घंटे, 64472 सवारी गाड़ी 1:27 घंटे, 64470 सवारी गाड़ी 1:26 घंटे, 64462 सवारी गाड़ी 1:23 घंटे, 64002 सवारी गाड़ी 1:24 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।


नववर्ष से कई एक्सप्रेस ट्रेनों की समय सारणी में बदलाव किया जा रहा है। 31 दिसंबर को अप-डाउन रूट पर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस रद्द रहेगी। फिरोजपुर मंडल के अमृतसर, दिल्ली मंडल के गाजियाबाद यार्ड में इंटरलॉकिंग संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा कोहरे के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है।
- हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed