फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   From the new academic session, girls will be able to study sociology, mathematics and economics

नए शैक्षणिक सत्र से छात्राएं पढ़ सकेंगी समाजशास्त्र, गणित व अर्थशास्त्र

Wed, 25 Aug 2021 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
From the new academic session, girls will be able to study sociology, mathematics and economics
दाखिले को लेकर कॉलेज में पहुंची छात्राएं। - फोटो : Sonipat
उच्चतर शिक्षा विभाग ने राजकीय महिला महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं की सुविधा के लिए तीन नए कोर्स शुरू किए गए हैं। इनकी छात्राओं द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी। नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 से राजकीय महिला महाविद्यालय, सोनीपत की छात्राएं समाजशास्त्र, गणित और अर्थशास्त्र में दाखिला ले सकेंगी। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर बीए कोर्स में इन विषयों को ऐच्छिक विषय के रूप में शामिल करने की अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय में दाखिला लेने की इच्छुक छात्राओं तनिका, सिमरन, काजल व अन्य ने बताया कि उनके पास 12वीं कक्षा में समाजशास्त्र विषय था। वे महाविद्यालय में भी यही विषय पढ़ना चाहती थीं, लेकिन सोनीपत शहर के किसी भी महाविद्यालय में समाजशास्त्र विषय की पढ़ाई नहीं होती थी। ऐसे में दाखिले के लिए भी असमंजस पैदा हो गया था। अब राजकीय महिला महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र से ही समाजशास्त्र विषय प्रारंभ होने पर उन्हें बहुत खुशी हुई है कि वह अपना पसंदीदा विषय स्नातक डिग्री में पढ़ सकेंगी।
विज्ञापन

दाखिले के लिए की जा रही काउंसिलिंग
महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने उच्चतर शिक्षा विभाग का नए विषय आरंभ करने पर आभार व्यक्त किया। प्राध्यापकों का कहना है कि महाविद्यालय में छात्राओं के लिए नि:शुल्क ऑनलाइन फार्म भरने की व्यवस्था की गई है। महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं प्राध्यापिकाओं द्वारा छात्राओं की दाखिला संबंधी काउंसिलिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के लिए महज दो दिन शेष, मची होड़
महाविद्यालय में दाखिला लेने के लिए 16 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है, जो 26 अगस्त तक जारी रहेगी। विद्यार्थी अंतिम तिथि आने से पहले ही महाविद्यालयों में अपना दाखिला सुनिश्चित करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए अब महज दो दिन ही शेष हैं। ऐसे में ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। राजकीय महिला महाविद्यालय में नए विषय आने के बाद दाखिला लेने के लिए छात्राओं में भी होड़ लगी हुई है। शहर के सभी महाविद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों की भीड़ है। विद्यार्थी 26 अगस्त से पहले ही अपना दाखिला सुनिश्चित करना चाहते हैं। महाविद्यालयों में पहली कटऑफ दो सितंबर को लगाई जाएगी।
वर्जन
छात्राओं की मांग पर नए शैक्षणिक सत्र से बीए कोर्स में समाजशास्त्र, गणित और अर्थशास्त्र विषय आरंभ किए जा रहे हैं। कोई भी छात्रा जो बीए कोर्स में दाखिला लेना चाहती है, वह इन विषयों का ऐच्छिक विषय के रूप में चयन कर सकती हैं। छात्राएं इन विषयों को चुनकर उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकती हैं। महाविद्यालय में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त तक चलेगी।
- दिलबाग सिंह, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय, सोनीपत
अब कॉलेज प्रशासन लगा सकेंगे ऑनलाइन आवेदनों का पता
कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के दौरान अब संबंधित कॉलेज प्रशासन आवेदनों का पता लगा सकेंगे। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने पोर्टल पर सुविधा शुरू कर दी है। अब तक गोहाना के राजकीय में 510 आवेदन आ चुके हैं, जिनमें सबसे अधिक बीए के शामिल हैं। ऐसे में अब आवेदन के लिए तीन दिन बाकी हैं तो कॉलेज में आवेदनों की संख्या और बढ़ेगी। इसके बाद आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।

जिलेभर के कॉलेजों में 11 हजार से अधिक सीटों पर नए शैक्षणिक सत्र के तहत दाखिले के लिए 16 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं, जो 26 अगस्त तक चलेगा। कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन भी कर रहे हैं। इसके बावजूद अब तक कॉलेज प्रशासन आवेदनों की संख्या का पता नहीं लगा पा रहे थे। अधिकारियों के अनुसार उच्चतर शिक्षा विभाग ने पोर्टल पर यह सुविधा शुरू नहीं की थी, जिससे उन्हें परेशानी आ रही थी। अब विभाग ने यह सुविधा शुरू कर दी है। अब कॉलेज के अधिकारी आवेदनों की संख्या का पता लगा रहे हैं। राजकीय महिला कॉलेज गोहाना के नोडल अधिकारी डॉ. मनमोहन चहल ने बताया कि अब तक 510 आवेदन आ चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 374 बीए के आवेदन हैं। इनके साथ ही बीबीए के 14, बीएससी होम साइंस के नौ, बीकॉम ऑनर्स के 14, बीकॉम पास के 30, बीएससी मेडिकल के 30 व बीएससी नॉन मेडिकल के 30 आवेदन आए हैं। इसके अलावा बरोदा के राजकीय कॉलेज में 31 और भैंसवाल में 21 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed