Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Friendship was there since childhood, remained together till death

Sonipat News: बचपन से थी दोस्ती, मौत तक रहे साथ

Sat, 15 Jun 2024 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Friendship was there since childhood, remained together till death
फोटो 25. रमेश का फाइल फोटो
गन्नौर(सोनीपत)। कुरुक्षेत्र में इस्माइलाबाद के पास रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार तीन दोस्तों की मौत के बाद पैतृक गांव दुभेटा में मातम पसर गया है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। तीनों युवक बचपन से दोस्त थे।
विज्ञापन

गांव दुभेटा निवासी दिनेश (36), रमेश (38) और अनिल (32) बचपन के दोस्त थे। दिनेश व अनिल दुभेटा गांव में खेतीबाड़ी का काम करते थे। वहीं रमेश कई साल पहले रोहतक शहर में रहने लगे थे। रमेश रोहतक में डेयरी संचालक थे। तीनों शुक्रवार को घूमने के लिए रमेश की कार से हिमाचल प्रदेश में कुल्लू मनाली के लिए निकले थे। अंबाला-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस्माइलाबाद के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। इस हादसे में तीनों दोस्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन


रमेश व अनिल विवाहित थे, जबकि दिनेश अविवाहित थे। रमेश के दो पुत्र हैं। वहीं अनिल के पास एक बेटा है। वह भी स्कूल में पढ़ाई करता है। दिनेश के बड़े भाई चंडीगढ़ बिजली विभाग में कार्यरत हैं। तीनों दोस्त पहले दिनेश के भाई के पास चंडीगढ़ जा रहे थे। चंडीगढ़ से उन्हें कुल्लू मनाली के लिए निकलना था। तीनों दोस्तों का एक दिन पहले ही घूमने का कार्यक्रम बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश, दिनेश व अनिल की सड़क हादसे में मौत हो जाने की सूचना जैसे ही उनके परिवार वालों को मिली तो उनके घरों में ही नहीं बल्कि आस-पड़ोस में भी मातम छा गया। मृतक के परिवार वालों के आंखें से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को तीनों दोस्तों का गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

फोटो 25. रमेश का फाइल फोटो

फोटो 25. रमेश का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed