फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Freedom fighter Daya Singh's wife Bhateri Devi cremated with state honors

Sonipat News: स्वतंत्रता सेनानी दया सिंह की पत्नी भतेरी देवी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 11 Jan 2025 04:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 11 Jan 2025 04:51 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighter Daya Singh's wife Bhateri Devi cremated with state honors
फोटो 41- सोनीपत के खरखौदा के गांव रिढाऊ में स्वतंत्रता सेनानी दया सिंह की पत्नी भतेरी देवी के न
खरखौदा। गांव रिढाऊ में स्वतंत्रता सेनानी दया सिंह की पत्नी भतेरी देवी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 95 वर्षीय भतेरी देवी का वीरवार रात 9:52 बजे निधन हो गया था। वह खरखौदा के रिढाऊ गांव में बेटे के साथ रह रही थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों व परिजनों की मौजूदगी में भतेरी देवी का अंतिम संस्कार पैतृक गांव रिढाऊ के श्मशान घाट में किया गया। अंतिम संस्कार में प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने पहुंचकर भतेरी देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने सलामी देकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद थाना प्रभारी बीर सिंह की अगुवाई में पुलिस टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दया सिंह ने आजाद हिंद फौज के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। दया सिंह का निधन 17 नवंबर 2011 को हुआ था। उनके संघर्ष व बलिदान के साथ भतेरी देवी ने भी अपने जीवन में अनेक संघर्षों का सामना करते हुए परिवार को संभाला। स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिवारों का योगदान देश हमेशा याद रखेगा। भतेरी देवी के निधन के साथ स्वतंत्रता संग्राम की यादों का एक और अध्याय समाप्त हो गया। डाॅ. केसी बांगड़, राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, श्रीभगवान, ऋषिपाल व जितेंद्र सहित आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed