{"_id":"5ef75ef48ebc3e43082be14e","slug":"fraud-sonipat-news-rtk5614030101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ जवान बन फेसबुक पर युवक को मोबाइल बेचने का झांसा देकर 57000 रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ जवान बन फेसबुक पर युवक को मोबाइल बेचने का झांसा देकर 57000 रुपये की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। गांव बलि के युवक को मोबाइल बेचने के लिए झांसे में लेकर 57000 रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को सीआईएसएफ जवान बताकर युवक को झांसे में लिया और फिर उससे पैसे ऐंठ लिए। जब युवक को मामले का पता लगा तो सदर गोहाना थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव बलि के रहने वाले अरविंद ने पुलिस को बताया कि उसने 25 जून को सुबह अपने अपनी फेसबुक आईडी पर एक आईफोन मोबाइल का विज्ञापन देखा था। जिसमें मोबाइल की कीमत 35000 रुपये बताई गई थी। उसने विज्ञापन पर दिए मोबाइल पर फोन किया तो कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को बबलू कुमार बताया और कहा कि वह सीआआईएसएफ दिल्ली में कार्यरत है। उसने बताया कि मोबाइल खरीदने से पहले 5000 रुपये उसके खाते में डालने होंगे। उसने अपना पहचान पत्र भी उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप किया। जिस पर उसे सीआईएसएफ कर्मी मानकार उसने विश्वास कर लिया और उसके पास 5000 रुपये उसके दिए खाते में भेज दिए। उसी दिन तीसरे पहर उसके पास एक युवक का फोन आया और उसने खुद को कोरियर वाला बताकर कहा कि वह मुंडलाना के पास है। साथ ही कहा कि वह मोबाइल के बाकी पैसे भेज दे। जिस पर उसने बबलू से बात की और उसके खाते में 30000 रुपये डाल लिए। 10 मिनट बाद ही बबलू से फिर से कॉल कर सर्विस टैक्स के नाम पर 11999 रुपये भेजने को कहा। उसने 10000 रुपये और भेज दिए। उसने देबारा से सर्विस टैक्स की रकम भेजने को कहा तो उसने 12000 रुपये और भेज दिए। उसके बाद फिर से कॉल आया कि एक रुपया ज्यादा होने के कारण दोबारा टैक्स की राशि भेज दो वह उसके पैसे वापस कर देगा। जिस पर उसे शक हो गया। उसने पैसे भेजने से मना कर दिया। उसने दोबारा पैसे वापस करने को फोन किया तो दोनों में किसी ने भी फोन नहीं उठाया। बबलू का फेसबुक पर बबलू कुमार जीडी इंडियन के नाम पर पेज है। उसके साथ ठगी की गई है। जिस पर पुलिस ने अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।