{"_id":"5ef75efa8ebc3e42c2049be3","slug":"fraud-sonipat-news-rtk5614023179","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका भेजकर 23 लाख ठगे, सवा साल कैलीफोर्निया की जेल में रहने के बाद वापस आकर दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका भेजकर 23 लाख ठगे, सवा साल कैलीफोर्निया की जेल में रहने के बाद वापस आकर दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना। गांव कटवाल के युवक को गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका भेजकर उससे 23 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। युवक का आरोप है कि उसे दिल्ली से मोस्को, स्पेन, मैक्सिको होते हुए कैलीफोर्निया भेजा गया, जहां उसे पुलिस ने पकड़ दिया था। करीब सवा साल तक अमेरिका के शिविर में हिरासत में रखा गया। अब उन्हें छोड़ा गया तो वापस लौटकर पुलिस को शिकायत दी है। युवक ने अपनी तीन बीघा जमीन बेचकर आरोपियों को पैसे दिए थे। एसपी को शिकायत देने के बाद सदर गोहाना थाना पुलिस ने एजेंट व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक को फिलहाल कुरुक्षेत्र के पास क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
गांव कटवाल के रहने वाले अजीत कुमार ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसने स्नातक तक पढ़ाई है। उसे पता लगा कि पानीपत के उरलाना का युवराज सिंह उर्फ चमकार सिंह लोगों को विदेश भेजता है। उसकी युवराज से मुलाकात फरवरी, 2019 में हुई थी। युवराज ने उसे कहा कि अमेरिका में अच्छे पैसे हैं। वह उसे वैध तरीके से अमेरिका भिजवा देगा। इसके एवज में 23 लाख रुपये लगेंगे। जिस पर अजीत ने मामले से अपने पिता सुभाष सिंह को अवगत कराया। जिस पर वह अपने पिता के साथ आरोपी के घर पर उससे मिला था। उसने उसके पिता के सामने भी 23 लाख रुपये में वैध तरीके से अमेरिका भेजने की बात कही थी। उस पर उसके पिता ने दो एकड़ जमीन में से तीन बीघा जमीन बेच दी। जिसके बाद पासपोर्ट के लिए सभी कागजात लेकर वह तथा उसका पिता युवराज के कहे अनुसार दिल्ली में राजीव चौक मेट्रो स्टेशन कनाट पैलेस के पास एजेंट जीएम खान से मिले थे। उसे कागजात व एक लाख रुपये दे दिए थे। बाद में युवराज के कहने पर वह तथा उसके पिता युवराज के जानकार जींद के गांव मल्लार के मंजीत के साथ जाकर जीएम खान से मार्च, 2019 में फिर मिले और उसे 12 लाख रुपये दे दिए थे। बाद में वह वापस आ गए। उसी माह युवराज सिंह आस्ट्रेलिया चला गया था। 31 मार्च, 2019 को उसने आस्ट्रेलिया से ही उसकी अमेरिका की टिकट उसे व्हाट्सएप की थी। वह तथा उसका पिता 1 अप्रैल, 2019 को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां पर जीएम खान से उन्हें टिकट व पासपोर्ट दिया था। उसके बाद छह लाख रुपये और ले लिए। जिसके बाद वह दिल्ली से मास्को, स्पेन, मैक्सिको होते हुए कैलीफोर्निया पहुंचा तो वहां पकड़ा गया। उसे जेल में डाल दिया गया। उसके परिजनों ने मशक्कत के बाद उसकी पैरवी कर व लाखों रुपये और खर्च कर उसे छुड़वाया। वह 22 जून को अमेरिका से आया। उसने आने के बाद एसपी को शिकायत दी और तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मैक्सिको में छीन लिया पासपोर्ट व पैसे
अजीत का आरोप है कि जब वह मैक्सिको पहुंचा तो वहां पर तेजवाना बार्डर पर स्मगलर ने उनके पैसे, मोबाइल व पासपोर्ट छीन लिया था। जिससे उनकी पहचान न हो सके। उसे दीवार से कूदाकर कैलीफोर्निया में प्रवेश कराया गया था। जहां जाने के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया था।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र के गांव में रह रहा युवक
अजीत के पिता सुभाष ने बताया कि अजीत को अमेरिका से वापस उन्हें एयरपोर्ट पर लाया गया था। वहां से 22 जून को वापस आने के बाद कुरुक्षेत्र के पास गांव में रखा गया है। वह फिलहाल क्वारंटीन सेंटर में रह रहे हैं।
भैंसवाल का युवक भी हो चुका है कबूतरबाजी का शिकार
गोहाना क्षेत्र में कबूतरबाजी का यह दूसरा मामला है। इससे पहले भैंसवाल के संदीप ने भी 5 जून को इसी तरह अमेरिका भेजकर उससे साढ़े 18 लाख ऐंठने का मुकदमा दर्ज कराया था। वह भी 2 जून को ही अमेरिका से लौटा था।
--
कटवाल के युवक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।
-समुंद सिंह, जांच अधिकारी, थाना सदर गोहाना।