{"_id":"5d6980418ebc3e0140316c25","slug":"fraud-sonipat-news-rtk514986524","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर पीड़ितों की मौत के बाद हादसा दिखा बीमा क्लेम लेने के मामले में वाहन चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर पीड़ितों की मौत के बाद हादसा दिखा बीमा क्लेम लेने के मामले में वाहन चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कैंसर पीड़ितों की मौत के बाद उसे सड़क हादसा दिखाकर क्लेम हड़पने के मामले में एसटीएफ ने कार चालक को गिरफ्तार किया है। उसकी कार का प्रयोग हादसा दिखाने में किया गया था। गिरफ्तार आरोपी जींद के गांव रोजला का रहने वाला नसीब है। उसे शनिवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विदित रहे कि भारती एक्सा बीमा कंपनी की अधिकारी अमन बेदी ने कैंसर के मरीजों का बीमा कराने के बाद उनकी मौत होने पर उसे हादसा दिखाकर धोखाधड़ी से करोड़ों का बीमा क्लेम लेने का आरोप लगाया था। जिस पर सोनीपत एसटीएफ ने जांच करते हुए सरगना सेवली निवासी पवन, रिढ़ाना निवासी मोहित व गुमाना निवासी विकास खर्ब को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया था। उसके बाद सेटिंग करवाने वाले आपरेटर प्रदीप, पीजीआई से कैंसर पीड़ितों का रिकार्ड देने वाले प्रमोद रोहतक, पुलिस कर्मचारी अशोक, पिता का बीमा क्लेम लेने वाले सुमित, पत्नी का क्लेम लेने वाले चांद, सोनीपत सामान्य अस्पताल के डाक्टर अंबूज जैन, हिसार के डाक्टर अमित, सोनीपत के गौरव शर्मा व हिसार के पदम, नरेश तथा सोनीपत के जोनी, एचसी बलबीर समेत 18 को काबू किया है। अब मामले में दुर्घटना में प्रयुक्त गाड़ी के मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी नसीब जींद के गांव रोजला का रहने वाला है। उसे अदालत में पेश रिमांड पर लिया जाएगा। साथ ही पता लगाया जाएगा कि उसकी गाड़ी से कितने कैंसर पीड़ितों की मौत को हादसा दिखाया गया है।
कैंसर पीड़ितों की मौत के बाद उसे हादसा दिखाने के लिए शवों को गाडिय़ों से कुचला जाता था। मामले में गाड़ी मालिक नसीब को गिरफ्तार किया है। उसकी भूमिका का पता लगाया जाएगा। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
आत्माराम, डीएसपी एसटीएफ