फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fraud in the name of share trading: Bank employee who guided the gang arrested

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी : गिरोह को गाइड करने वाला बैंक कर्मी गिरफ्तार

Tue, 02 Jul 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Jul 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of share trading: Bank employee who guided the gang arrested
सोनीपत। साइबर थाना पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर महिला से ठगी करने वाले गिरोह को गाइड करने वाले बैंक कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी विकास को राजस्थान के सुजानगढ़ से पकड़ा गया है और पुलिस ने आरोपी से 6.80 लाख रुपये बरामद किए हैं।पुलिस इस मामले में आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में साइबर थाना प्रभारी बसंत की टीम ने आरोपी विकास को पकड़ा है। आरोपी बैंक में कार्यरत है। उसने ही गिरोह को साइबर ठगी के लिए गाइड किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया है। आरोपी ने ठगों को गाइड करने के लिए उनसे रुपये भी लिए थे। वह दूसरे बैंक में खाता खुलवाता था। जिससे वह पकड़ा न जा सके। पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन प्रबीना पी का कहना है कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी हो तो तुरंत मामले की सूचना 1930 नंबर पर दें। किसी के झांसे में आने से बचें। शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed