फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fourth murder in the bloody game that started five years ago

Sonipat News: पांच साल पहले शुरू हुए खूनी खेल में चौथी हत्या

Fri, 29 Sep 2023 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Fourth murder in the bloody game that started five years ago
सोनीपत। पांच वर्ष बाद एक फिर मोहाना गांव में अराजकता का खौफ फैल गया है। बुधवार की रात छह गोलियां और चाकू से गोदकर हुई आनंद की हत्या के बाद पूरे गांव में सन्नाटा छाया है। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। वीरवार को दिनभर गांव में यह वारदात चर्चा का विषय बनी रही। गांव में चर्चा है कि पांच साल पहले यह खूनी खेल शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक थमा नहीं है। 2018 में हुई हत्या की रंजिश में अब मोहाना के आनंद का खून बहाने का आरोप लगा है। बेशक तब हत्या के मामले में नामजद हुए आनंद के भाई सुनील की भी गोली लगने से जान चली गई थी, लेकिन उसके बाद भी रंजिश खत्म नहीं हो सकी। अब सुनील के भाई आनंद की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

मोहाना में 4 अगस्त 2018 को अपने प्लॉट में मौजूद बिजेंद्र उर्फ विजय पर कहासुनी की रंजिश में गोली चलाई गई थी। गोली चलाने का आरोप आनंद के भाई सुनील पर लगा था। तब बिजेंद्र उर्फ विजय ने सुनील के साथ हाथापाई भी कर दी थी, जिसमें सुनील को भी गोली लगी थी। इसी बीच मौके पर पहुंचे विजय के भाई प्रदीप को भी गोली मारी गई थी, जिसका आरोप भी सुनील पर लगा था, जिसमें तीनों घायलों को पीजीआई में ले जाया गया था, जहां तीनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में 5 अगस्त 2018 को विजय के परिवार की महिला दीपा के बयान पर सुनील के खिलाफ पहले हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया था। बाद में हत्या की धारा जोड़ी गई थी। उस मामले में सीआईए ने गांव के अक्षय समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। अक्षय घटना के समय सुनील के साथ आया था। वहीं सुनील के भाई आनंद व दो अन्य को भी शस्त्र अधिनियम में अन्य धाराओं में पकड़ा था। उस समय इस मामले में 26 मई 2023 को अक्षय को उम्रकैद की सजा हो चुकी है और अब आनंद की हत्या कर दी गई, जिसमें छह आरोपियों पर हत्या करने व एक आरोपी कुलदीप उर्फ कल्लू पर हत्या का षड्यंत्र रचने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरेआम दिया वारदात को अंजाम

आनंद रात को साइकिल का खेल देखने गया था। खेल देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी थी। उसके बाद भी हमलावरों ने मौके पर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया आैर वहां से भाग निकले। आरोप है कि बचाव करने पर तीन ग्रामीणों पर भी फायर झोंक दिया था। उन्होंने मौके से भागकर जान बचाई।


शराब कारोबार को लेकर शुरू हुई थी कहासुनी



मोहाना गांव में पांच साल पहले शराब कारोबार को लेकर रंजिश शुरू हुई थी। सुनील की गोली का शिकार हुआ बिजेंद्र उर्फ विजय शराब के ठेके में सांझीदार था। बताया जा रहा है कि शराब कारोबार को लेकर ही उनका गांव में विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला बढ़ने पर अन्य के कहने पर सुनील ने अपने साथी अक्षय के साथ आकर उन्हें गोली मारी थी। उस दौरान बिजेंद्र उर्फ विजय के भाई प्रदीप ने बीच-बचाव किया तो उसे भी गोली मार दी थी। तब तीन युवकों की जान गई थी। अब उसी रंजिश में आनंद की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed