फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fourth murder in the battle for supremacy between two families

Sonipat News: दो परिवारों में वर्चस्व की लड़ाई में चौथी हत्या

Tue, 17 Sep 2024 06:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Sep 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Fourth murder in the battle for supremacy between two families
फोटो 50. सोनीपत के गांव बरोणा में युवक की हत्या के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद
खरखौदा (सोनीपत)। गांव बरोणा में कुख्यात रवि उर्फ मुनिया के भाई बृजेश की हत्या से गांव में हड़कंप मच गया। दिल्ली के नीरज बवाना व राजेश बवाना गैंग से जुड़े बरोणा गांव के दो युवकों के परिवार में कई साल से रंजिश चली आ रही है। इस रंजिश में दोनों परिवारों में चार लोगों की हत्या हो चुकी है। हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे आसपास के लोगों को लगा कि कोई पटाखे चला रहा है।
विज्ञापन

गांव बरोणा में रवि उर्फ मुनिया और रवि उर्फ लांबा के बीच गैंगवार चली आ रही है। मुनिया नीरज बवाना गैंग से जुड़ा है तो रवि उर्फ लांबा राजेश बवाना गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। गांव में दोनों की आपस में वर्चस्व की लड़ाई है। सबसे पहले रवि उर्फ मुनिया के भाई दिनेश की वर्ष 2017 में हत्या हुई थी। तब उनकी मां कमला को भी गोली मारी गई थी। आरोप बरोणा के रवि उर्फ लांबा पर लगा था। इसके बाद रवि उर्फ लांबा के पिता अतर सिंह की खेत में व भाई जोगेंद्र की दिल्ली में हत्या की गई थी। आरोप रवि उर्फ मुनिया पर लगा था।
विज्ञापन



ऐसे चला हत्या का सिलसिला

-वर्ष 2017 को मुनिया के घर में घुसकर भाई दिनेश की हत्या की और मां कमला को घायल किया गया।
-वर्ष 2018 खेत से लौट रहे रवि उर्फ लांबा के पिता अतर सिंह की हत्या की गई।
-वर्ष 2018 में अतर सिंह की हत्या में गवाह बेटे जोगेंद्र की दिल्ली में गोली मारकर हत्या की गई। वह दिल्ली में टैक्सी चलाते थे।
-अब मुनिया के भाई बृजेश की हत्या की गई।

मुनिया पर रामकरण गैंग संग मिलकर डीटीसी कर्मी की हत्या का आरोप
बरोणा गांव के मुनिया पर गांव के ही डीटीसी के पूर्व इंस्पेक्टर कृष्ण की हत्या का भी आरोप था। सोनीपत का रामकरण गैंग भी नामजद हुआ था। तब कृष्ण के बेटे कुख्यात बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा पर सोनीपत कोर्ट परिसर में पुलिस की गार्द में नियुक्त पुलिसकर्मी महेश ने गोली मार दी थी। हालांकि अजय की जान बच गई थी। उसके कुछ देर बाद कृष्ण की हत्या की गई थी।

फोटो 50. सोनीपत के गांव बरोणा में युवक की हत्या के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद

फोटो 50. सोनीपत के गांव बरोणा में युवक की हत्या के बाद जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed