फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fourth accused arrested in murder of notorious Munia's brother, taken on seven-day remand

Sonipat News: कुख्यात मुनिया के भाई की हत्या में चौथा आरोपी गिरफ्तार, सात दिन के रिमांड पर लिया

Fri, 04 Oct 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Oct 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested in murder of notorious Munia's brother, taken on seven-day remand
खरखौदा। गांव बरोणा में कुख्यात मुनिया के भाई की हत्या के मामले की जांच में जुटी क्राइम यूनिट वेस्ट (सीआईए-1) की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के बवाना के रहने वाले जयदीप के रूप में हुई। उसे न्यायालय में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


गांव बरोणा निवासी कमला ने 16 सितंबर को शिकायत दी थी कि वर्ष 2017 में गांव के कुख्यात रवि उर्फ लांबा ने उनके छोटे बेटे की हत्या की थी। वह अभी भी रंजिश बनाए हुए था और अब उसने उनके बड़े बेटे बृजेश की हत्या की है। कमला ने आरोप लगाया था कि आरोपी रवि उर्फ लांबा ने संदीप, सोनू, संदीप, मामन व एक अन्य के साथ मिलकर उनके बेटे की हत्या की है। इस पर खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में एक सप्ताह पहले क्राइम यूनिट वेस्ट ने तीन आरोपियों को काबू किया था। अब पुलिस ने चौथे आरोपी जयदीप को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश करके सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed