फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four smugglers arrested with 7 kg 960 grams of opium

सात किलो 960 ग्राम अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Mon, 25 Apr 2022 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Four smugglers arrested with 7 kg 960 grams of opium
सोनीपत। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से झारखंड व राजस्थान से सात किलो 960 ग्राम अफीम लेकर आए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को सीआईए-1 की टीम ने केजीपी टोल प्लाजा से सात किलो अफीम सहित पकड़ा तो दो अन्य को वाहन चोरी निरोधक स्टाफ ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी बिजेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम में शामिल एसआई सोमदत्त जीटी रोड पर बीसवांमील के पास गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि कार सवार केजीपी के रास्ते उत्तर प्रदेश की तरफ से अफीम की खेप लेकर आ रहे हैं। जिस पर टीम ने केजीपी टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर ली। इसी दौरान एक कार आती दिखाई दी। जिसे रोककर दो युवकों को पकड़ लिया गया। उनकी पहचान गन्नौर के गांधीनगर निवासी दिनेश कुमार व राजपुर गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो दिनेश के पास से चार किलो और प्रदीप के पास से तीन किलो 50 ग्राम अफीम मिली। आरोपियों ने सीआईए को बताया कि वह अफीम को झारखंड के हजारीबाग से सात लाख रुपये में खरीदकर लाए थे। उसे हाईवे के साथ अन्य क्षेत्र में सप्लाई करना था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया रिमांड लिया है।
विज्ञापन

वहीं वाहन चोरी निरोधक स्टाफ में नियुक्त आजाद सिंह की टीम ने दो युवकों को करीब 910 ग्राम अफीम सहित पकड़ा है। आरोपियों को रेवली के रास्ते पर बीपीएल फ्लैट के पास बाइक सहित पकड़ा है। उनकी पहचान गांव रेवली के रहने वाले वीरेंद्र उर्फ मोनू और मेहंदीपुर के रहने वाले प्रदीप उर्फ भोलू के रूप में हुई। इनके पास से 910 ग्राम अफीम बरामद की गई। दोनों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने बताया कि वह अफीम को राजस्थान के चितौड़गढ़ से लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed