फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four people including sub-inspector of food supply department accused of fraud, case registered

Sonipat News: खाद्य आपूर्ति विभाग के उपनिरीक्षक समेत चार पर धोखाधड़ी का आरोप, केस दर्ज

Fri, 07 Mar 2025 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Mar 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Four people including sub-inspector of food supply department accused of fraud, case registered
सोनीपत। गांव खेवड़ा में बेनामी राशन डिपो चलाकर विभाग को 8.62 लाख रुपये की वित्तीय हानि पहुंचाने का आरोप लगा है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक ने मामले की शिकायत दी है। इस पर विभाग के उप निरीक्षक समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि गांव खेवड़ा में राशन डिपो चलाने का लाइसेंस नवीन के नाम पर था। जानकारी मिली कि राशन डिपो को दीपालपुर गांव का सोमबीर चला रहा था। जांच की गई तो सामने आया कि राशन डिपो का संचालन बेनामी तरीके से किया जा रहा है। मामले में 8,62,657 रुपये का वित्तीय लेनदेन सामने आया। यह रुपये विभिन्न बैंकों के अकाउंट में भेजा गया था। जब इन बैंकों से संबंधित खाताधारकों की जानकारी मांगी गई तो पता लगा कि सभी खाते गावं नाथूपुर के नवीन के नाम पर हैं। इस गड़बड़ी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उपनिरीक्षक अजय मलिक की मिलीभगत का शक है। विभागीय दस्तावेजों से पता चला कि खेवड़ा गांव का राशन डिपो सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत उन्हीं की निगरानी में चलता था।
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय ने 4 मार्च को आधिकारिक आदेश जारी कर राशन डिपो से संबंधित वित्तीय दस्तावेजों की समीक्षा की गई थी। विभाग के निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बहालगढ़ थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने विभाग के एसआई अजय मलिक, डिपो संचालक नवीन निवासी खेवड़ा, सोमबीर निवासी दीपालपुर व नवीन निवासी नाथूपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed