{"_id":"631246151ca6665c3d08b670","slug":"four-passenger-trains-running-closed-since-corona-period-started-operating-again-sonipat-news-rtk6568957127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल से बंद चल रहीं चार पैसेंजर ट्रेनों का फिर से परिचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल से बंद चल रहीं चार पैसेंजर ट्रेनों का फिर से परिचालन शुरू
विज्ञापन
अमर उजाला के 22 जुलाई के अंक में प्रकाशित समाचार।
- फोटो : Sonipat
रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए दिल्ली-पानीपत रूट पर कोरोना काल से बंद चार पैसेंजर ट्रेनों का दोबारा से परिचालन शुरू कर दिया है। रेलवे के इस कदम से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। यात्रियों का कहना है कि वह लंबे समय से इन ट्रेनों को चलाने की मांग कर रहे थे। अब जाकर उनकी मांग पूरी हो सकी है। अब उनको ट्रेनों में धक्का-मुक्की नहीं करनी पड़ेगी।
यात्रियों का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन लगने पर रेलवे ने 24 मार्च 2020 को सभी ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था। स्थिति सामान्य होने के बाद अधिकतर मेल, एक्सप्रेस सहित कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया। सोनीपत रेलवे स्टेशन से रोजाना 40 हजार यात्री आवागमन करते हैं। सभी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू न होने से यात्री धक्का-मुक्की के बीच सफर करने के लिए मजबूर थे। अब रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए दिल्ली-पानीपत रूट पर चार पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन वीरवार से शुरू कर दिया है। यात्री लंबे समय से बंद चार पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग कर रहे थे।
दैनिक यात्रियों का कहा कि ट्रेनों में ज्यादा भीड़ होने के कारण खड़े होकर सफर करना पड़ रहा था। कुछ यात्री गेट के पास खड़े होकर सफर कर रहे थे। जिससे उनको परेशानी झेलनी पड़ रही थी। रेलवे को भी आर्थिक नुकसान हो रहा था। उन्होंने कहा कि अब चार पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से उन्हें फायदा मिलेगा। उन्हें धक्का-मुक्की के बीच सफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
लॉकडाउन के दौरान बंद चार पैसेंजर ट्रेनों के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। जिसको देखते हुए अमर उजाला ने अपने 22 जुलाई के संस्करण में यात्रियों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को राहत देते हुए दिल्ली-पानीपत रूट पर चार पैसेंजर ट्रेनों का फिर से चलाना शुरू कर दिया है। जिससे दैनिक यात्रियों को फायदा मिलेगा।
दिल्ली-पानीपत रूट पर चलाई गई पैसेंजर ट्रेनें
ट्रेन संख्या नाम सोनीपत पहुंचने का समय
04581 दिल्ली से पानीपत स्पेशल सुबह 6:47 बजे
04583 दिल्ली से पानीपत स्पेशल दोपहर 1:09 बजे
04588 पानीपत से दिल्ली स्पेशल सुबह 11:14 बजे
04586 पानीपत से गाजियाबाद स्पेशल शाम 6:19 बजे
रेलवे ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली-पानीपत रूट पर चार पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। कोरोना काल में पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया था। इन ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। अजय माइकल, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची पैसेंजर ट्रेन। संवाद- फोटो : Sonipat